ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

Land For Job Case: लालू फैमिली को और कुछ दिनों की राहत, फिर से टली लैंड फॉर जॉब केस की सुनवाई

Land For Job Case: लैंड फॉर जॉब केस में लालू परिवार को कुछ और दिनों की राहत मिली है। दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट में आरोप गठित करने की सुनवाई अब 15 दिसंबर को होगी।

Land For Job Case
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Land For Job Case: लैंड फॉर जॉब केस में लालू फैमिली को कुछ और दिनों की राहत मिल गई है। दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट में लालू प्रसाद, राबड़ी देवी समेत अन्य अभियुक्तों के खिलाफ आरोप गठित करने के मामले पर अब 15 दिसंबर को सुनवाई होगी। सीबीआई कोर्ट में अभियुक्तों की स्टेटस रिपोर्ट दाखिल नहीं कर सकी थी, जिसके बाद कोर्ट ने गुरुवार तक के लिए सुनवाई को टाल दिया था।


दरअसल, 10 दिसंबर को विशेष सीबीआई जज विशाल गोगने की कोर्ट में सुनवाई के दौरान सीबीआई की तरफ से कहा गया था कि मामले में कुल 103 आरोपी हैं जिनमें से चार की मौत हो चुकी है। अभी भी बाकी आरोपियों के दस्तावेज तैयार नहीं हो सके हैं। 


ऐसे में सीबाई की मांग पर कोर्ट ने मामले की सुनवाई को गुरुवार तक के लिए टाल दिया था। आज भी कोर्ट में आरोप गठन पर सुनवाई नहीं हो सकी और कोर्ट ने 15 दिसंबर तक के लिए सुनवाई को टाल दिया है। ऐसे में लालू परिवार को पांच दिनों की और राहत मिली है।


सीबीआई ने इस मामले में लालू प्रसाद, उनकी पत्नी और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, बेटे और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव सहित कई अन्य के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया है। एजेंसी का आरोप है कि 2004–2009 में रेल मंत्री रहते हुए, ग्रुप-डी में रेलवे नियुक्तियों के बदले लालू परिवार से जुड़े लोगों के नाम जमीन उपहार में या स्थानांतरित की गई।


सीबीआई के अनुसार, ये नियुक्तियां नियमों के विरुद्ध थीं और लेन-देन में बेनामी संपत्तियों का उपयोग किया गया, जो आपराधिक साजिश का हिस्सा है। हालांकि, सभी आरोपी आरोपों से इंकार करते हुए इसे राजनीति से प्रेरित कार्रवाई बताते हैं।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता