ब्रेकिंग
जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट✦जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट

लंबे इंतजार के बाद नीतीश से मिलेंगे राहुल गांधी: लालू-तेजस्वी की गुहार पर माने राहुल, कल हो सकती है मुलाकात

PATNA: दिल्ली दौरे पर गये बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मिल सकते हैं. कांग्रेस सूत्रों से मिल रही खबर के मुताबिक राहुल गांधी नी

लंबे इंतजार के बाद नीतीश से मिलेंगे राहुल गांधी: लालू-तेजस्वी की गुहार पर माने राहुल, कल हो सकती है मुलाकात
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: दिल्ली दौरे पर गये बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मिल सकते हैं. कांग्रेस सूत्रों से मिल रही खबर के मुताबिक राहुल गांधी  नीतीश कुमार से मिलने को राजी हो गये हैं. राहुल गांधी  से तेजस्वी यादव और लालू प्रसाद यादव ने बात की थी. उसके बाद वे नीतीश से मिलने को तैयार हुए हैं. हालांकि अभी मुलाकात का टाइम फिक्स नहीं हुआ है लेकिन बुधवार को दिल्ली में दोनों नेताओ के बीच मुलाकात होगी।


पिछले 6 महीने से मिलने की गुहार लगा रहे थे नीतीश

बता दें कि पिछले साल अगस्त में पाला बदलने के बाद नीतीश कुमार ने देश भर में विपक्षी एकता कायम करने का दावा किया था. इसी क्रम में उन्होंने दिल्ली जाकर सोनिया गांधी और राहुल गांधी से मुलाकात की थी. उस वक्त भी लालू प्रसाद यादव के हस्तक्षेप से ही कांग्रेस के दोनों नेता नीतीश कुमार से मिलने को राजी हुए थे. लेकिन मुलाकात में सिर्फ मिलने की औपचारिकता निभायी गयी. सोनिया गांधी और राहुल गांधी दोनों ने नीतीश से विपक्षी एकता की कोई भी बात नहीं की थी।


दरअसल कांग्रेस ने कहा था कि उसके सांगठनिक चुनाव चल रहे हैं. सांगठनिक चुनाव खत्म होने के बाद बात करेंगे. नीतीश ने कांग्रेस के सांगठनिक चुनाव के बाद समय मांगा तो कहा गया था कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा चल रही है. यात्रा समाप्त होने के बाद बात करेंगे. राहुल गांधी की यात्रा समाप्त हुए भी एक महीने से ज्यादा हो गये लेकिन कांग्रेस ने बात करने का समय नहीं दिया. इस बीच नीतीश कुमार सार्वजनिक मंच से ये गुहार लगाते रहे कि कांग्रेस उनसे बात करे. लेकिन कांग्रेस का कोई नेता बात करने को तैयार नहीं था।


लालू-तेजस्वी से माने राहुल

कांग्रेस के एक वरीय नेता ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव दोनों ने कई दफे राहुल गांधी को कॉल किया था. दोनों ने राहुल गांधी से गुहार लगायी कि वे नीतीश कुमार से मिल लें. इसके बाद राहुल गांधी नीतीश कुमार से मिलने को तैयार हुए हैं. वे बुधवार को दिल्ली में नीतीश से मुलाकात कर सकते हैं. हालांकि अभी टाइम फाइनल हुआ है. कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक तेजस्वी यादव भी नीतीश कुमार के साथ राहुल गांधी से मुलाकात करने जायेंगे।