ब्रेकिंग
गांजा पीने से मना करने पर पिता को मारी गोली, पिस्टल के बट से बेटे का फोड़ा सिर, गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम हंगामा ✦पटना DTO ने ई-चालान पेंडिंग रहने के बाद भी झारखंड के लिए दे दिया NOC, 1st Bihar के खुलासे के बाद 'कमिश्नर' ने NIC के अफसर से पूछा 'शो-कॉज', जिला परिवहन पदाधिकारी भी सवालों के घेरे में✦बिहार की ओर तेजी से बढ़ रहा तूफान ‘अकवान’, इन जिलों में मंडरा रहा बड़ा खतरा; IMD ने जारी किया नया अलर्ट✦नकली दवाओं पर बिहार सरकार का एक्शन! : पटना के GM रोड दवा मंडी में औषधि विभाग की रेड✦'जब हमारी गोली लगेगी ना...' सैफ अली खान को जान से मारने की मिली धमकी✦गांजा पीने से मना करने पर पिता को मारी गोली, पिस्टल के बट से बेटे का फोड़ा सिर, गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम हंगामा ✦पटना DTO ने ई-चालान पेंडिंग रहने के बाद भी झारखंड के लिए दे दिया NOC, 1st Bihar के खुलासे के बाद 'कमिश्नर' ने NIC के अफसर से पूछा 'शो-कॉज', जिला परिवहन पदाधिकारी भी सवालों के घेरे में✦बिहार की ओर तेजी से बढ़ रहा तूफान ‘अकवान’, इन जिलों में मंडरा रहा बड़ा खतरा; IMD ने जारी किया नया अलर्ट✦नकली दवाओं पर बिहार सरकार का एक्शन! : पटना के GM रोड दवा मंडी में औषधि विभाग की रेड✦'जब हमारी गोली लगेगी ना...' सैफ अली खान को जान से मारने की मिली धमकी

लालू यादव से मिले भक्त चरण दास, सरकार में हिस्सेदारी पर कह दी ये बात

DESK : कांग्रेस के बिहार प्रभारी भक्त चरण दास ने शुक्रवार को आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मिलने पहुंचे। मुलाक़ात के बाद उन्होंने बताया कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में

लालू यादव से मिले भक्त चरण दास, सरकार में हिस्सेदारी पर कह दी ये बात
First Bihar
2 मिनट

DESK : कांग्रेस के बिहार प्रभारी भक्त चरण दास ने शुक्रवार को आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मिलने पहुंचे। मुलाक़ात के बाद उन्होंने बताया कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में बनी महागठबंधन की सरकार में भागीदारी को लेकर बातचीत हुई है और पार्टी के मंत्रियों की संख्या सम्मानजनक होगी।



लालू यादव से मुलाक़ात के बाद भक्त चरण दास ने कहा कि एक तरह जहां वे लालू यादव से मिले तो वहीं तेजस्वी यादव ने सोनिया गांधी से मुलाकात की। जब मीडियाकर्मियों ने उनसे सवाल पूछा कि नयी सरकार में कांग्रेस के कितने मंत्री होंगे तो जवाब में उन्होंने कहा कि पार्टी के मंत्रियों की संख्या सम्मानजनक होगी और इसके लिए थोड़ा इंतज़ार करना होगा। 



आपको बता दें, बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी कल सोनियां गांधी से मिले थे। 10 जनपथ में उन्होंने सोनियां गांधी से मुलाकात की थी। इस दौरान उनके साथ राजद नेता मनोज झा भी थे। सोनियां गांधी से मुलाकात से पहले बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के महासचिव सीताराम येचुरी एवं भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव डी राजा से भी मिले थे।