ब्रेकिंग
अब गंगा में नहीं गिरेगा शहर का गंदा पानी, 19 नालों पर लगेगी रोक; 51 MLD STP से बदलेगी तस्वीरमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचअब गंगा में नहीं गिरेगा शहर का गंदा पानी, 19 नालों पर लगेगी रोक; 51 MLD STP से बदलेगी तस्वीरमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांच

लालू यादव की ढाल बनीं राबड़ी, तेज-तेजस्वी की जुबान रह गई बंद

PATNA : लालू यादव के दोनों लाल अपने पिता के लिए खड़े नहीं हो पाए. लेकिन लालू यादव की पत्नी राबड़ी देवी ने डिप्टी सीएम सुशील मोदी का लालू यादव पर तंज को लेकर जोरदार हंगामा किया. बुधावा

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA : लालू यादव के दोनों लाल अपने पिता के लिए खड़े नहीं हो पाए. लेकिन लालू यादव की पत्नी राबड़ी देवी ने डिप्टी सीएम सुशील मोदी का लालू यादव पर तंज को लेकर जोरदार हंगामा किया. बुधावार को पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने डिप्टी सीएम सुशील मोदी के नार्को टेस्ट की मांग कर डाली. https://youtu.be/EhUS3V1Un-s तेज-तेजस्वी की नहीं खुली जुबान दरअसल बुधवार को डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने चारा घोटाले के जरिए लालू यादव पर तंज कसा था. उस वक्त सदन से लालू के दोनों बेटे नदारद थे. तेजस्वी यादव कानूनी लफड़े को सुलझाने दिल्ली में कैंप किए हुए हैं तो इधर तेजप्रताप यादव भोले की भक्ति में व्यस्त हैं. इस हाल में शक्ति यादव ने सदन में विरोध करना शुरू किया लेकिन अकेले की आवाज में इतना दम नहीं था कि वो डिप्टी सीएम सुशील मोदी के तंज पर असर डाल पाते. लालू पर तंज पर भड़कीं राबड़ी देवी पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने आज सदन में सुशील मोदी के ऊपर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सुशील मोदी खुद को पाक साफ बताते हैं जबकि उनके पास खुद अकूत संपत्ति है. राबड़ी देवी ने सुशील मोदी को लेकर सदन में कई गंभीर आरोप लगाए. सदन में राबड़ी बहुत गुस्से में दिखीं. राबड़ी ने साफ कह दिया कि वो बैठने वाली नहीं हैं. राबड़ी देवी ने सदन में डिप्टी सीएम सुशील मोदी को जमकर कोसा.
रिपोर्टिंग
2

रिपोर्टर

2

FirstBihar संवाददाता