ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

लालू की जमानत याचिका पर आज नहीं होगी सुनवाई, जानिए क्यों टली सुनवाई

RANCHI : चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका पर आज सुनवाई नहीं होगी। लालू की जमानत याचिका पर रांची के झारखंड हाईकोर्ट में आज सुनवा

लालू की जमानत याचिका पर आज नहीं होगी सुनवाई, जानिए क्यों टली सुनवाई
Santosh Singh
2 मिनट

RANCHI : चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका पर आज सुनवाई नहीं होगी। लालू की जमानत याचिका पर रांची के झारखंड हाईकोर्ट में आज सुनवाई की तारीख तय की थी लेकिन फिलहाल इसे टाल दिया गया है। लालू यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई कोरोना संकट के कारण टला है। 


दरअसल झारखंड में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी के साथ बढ़ रहे हैं। झारखंड हाईकोर्ट में संक्रमण को लेकर सेनिटाइजेशन का काम किया जाना है और इसीलिए लालू की जमानत याचिका पर आज सुनवाई टाल दी गई है। इसके पहले लालू की जमानत याचिका पर 9 अप्रैल को सुनवाई होनी थी लेकिन सीबीआई ने जवाब दाखिल करने के लिए समय की मांग कर दी। सीबीआई की इस डिमांड को अदालत ने कबूल किया और सुनवाई की तारीख 16 अप्रैल तय की थी। 


आपको याद दिला दें कि दुमका कोषागार से अवैध निकासी के मामले में आधी सजा पूरी करने के बाद लालू यादव की तरफ से झारखंड हाईकोर्ट में एक बार फिर से जमानत की अर्जी दाखिल की गई है। सीबीआई लालू यादव की जमानत याचिका का विरोध कर रही है। सीबीआई का कहना है कि लालू यादव की सजा पूरी नहीं हुई है। लालू यादव को बाकी मामलों में पहले जमानत मिल चुकी है। दुमका ट्रेजरी मामले में उन्हें जमानत मिल जाती है तो वह जेल से बाहर आ जाएंगे। फिलहाल लालू यादव का इलाज दिल्ली एम्स में चल रहा है।

टैग्स