ब्रेकिंग
बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट

लालू यादव बोले- सीबीआई छापा मारते रह जाएगी, हम बीजेपी को छाप देंगे

DELHI : राजधानी दिल्ली में आज आरजेडी का खुला अधिवेषण बुलाया गया है। इस दौरान लालू प्रसाद यादव 12 वीं बार आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए। लालू यादव ने बीजेपी पर बड़ा हमला बोला।

लालू यादव बोले- सीबीआई छापा मारते रह जाएगी, हम बीजेपी को छाप देंगे
First Bihar
2 मिनट

DELHI : राजधानी दिल्ली में आज आरजेडी का खुला अधिवेषण बुलाया गया है। इस दौरान लालू प्रसाद यादव 12 वीं बार आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए। लालू यादव ने बीजेपी पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश में महंगाई है, जब से बीजेपी आई है। लालू यादव ने कहा कि जब-जब हम काम करना शुरू करते हैं तब-तब बीजेपी सीबीआई और ईडी से छापे मरवाना शुरू कर देती है। 




लालू यादव ने कहा कि बीजेपी छापे मरवाते रह जाएगी और हम बीजेपी को छाप देंगे। उन्होंने कहा कि देश में बेरोज़गारी और महंगाई से लोग परेशान हैं। बीजेपी का मतलब ही होता है 'भारत जलाओ पार्टी।' इस पार्टी का काम ही केवल देश को बर्बाद करना है। अब बीजेपी को हम उखाड़ फेकने का काम करेंगे। 2024 में बीजेपी का खात्मा हो जाएगा। 




वहीं, आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने अपने पार्टी के नेताओं को एक बार फिर ये हिदायत दी है कि जहां जरुरत हो केवल वहीं बोले और अनर्गल बयानबाजी से बचें। उन्होंने तेजस्वी यादव को अपना उत्तराधिकारी घोषित किया है। लालू यादव ने कहा कि तेजस्वी के अलावा कोई भी नेता इधर-उधर नहीं बोलेंगे। 

टैग्स