ब्रेकिंग
बेतिया में छठ के अर्घ्य के दौरान बड़ा हादसा, स्कॉर्पियो ने 7 लोगों को रौंदा, दो की दर्दनाक मौत✦छठ के प्रसाद को जूठा करने पर मां ने 4 साल की बेटी को बेरहमी से पीटा, इलाज के दौरान मौत, आरोपी मां गिरफ्तार✦बिहार के उच्च शिक्षा मंत्री संजय टाइगर के घर में लाखों की चोरी, 4 फ्लैट के 8 कमरों को चोरों ने बनाया निशाना, पटना के एजी कॉलोनी की घटना ✦नीतीश कुमार ने बेटे निशांत और परिवार के साथ मनाया छठ महापर्व, 7 सर्कुलर रोड आवास पर दिया संध्या अर्घ्य✦पटना में छठ की खुशियों के बीच बड़ा हादसा: पुनपुन नदी में डूबे तीन किशोर, तलाश में जुटी NDRF की टीम✦बेतिया में छठ के अर्घ्य के दौरान बड़ा हादसा, स्कॉर्पियो ने 7 लोगों को रौंदा, दो की दर्दनाक मौत✦छठ के प्रसाद को जूठा करने पर मां ने 4 साल की बेटी को बेरहमी से पीटा, इलाज के दौरान मौत, आरोपी मां गिरफ्तार✦बिहार के उच्च शिक्षा मंत्री संजय टाइगर के घर में लाखों की चोरी, 4 फ्लैट के 8 कमरों को चोरों ने बनाया निशाना, पटना के एजी कॉलोनी की घटना ✦नीतीश कुमार ने बेटे निशांत और परिवार के साथ मनाया छठ महापर्व, 7 सर्कुलर रोड आवास पर दिया संध्या अर्घ्य✦पटना में छठ की खुशियों के बीच बड़ा हादसा: पुनपुन नदी में डूबे तीन किशोर, तलाश में जुटी NDRF की टीम

लालू के फ़ोन कॉल BJP विधायक के लिए लकी बन गया, पहले स्कोर्पियो और अब भैंस खरीदी

PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने वाले बीजेपी विधायक ललन पासवान को लालू यादव ने फोन कॉल किया था, जिसके बाद से चर्चा में बने रहने वाले ललन प

लालू के फ़ोन कॉल BJP विधायक के लिए लकी बन गया, पहले स्कोर्पियो और अब भैंस खरीदी
Anamika
2 मिनट

PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने वाले बीजेपी विधायक ललन पासवान को लालू यादव ने फोन कॉल किया था, जिसके बाद से चर्चा में बने रहने वाले ललन पासवान ने अपनी पहली सैलरी से भैंस खरीदी है. इसकी जानकारी पीरपैंती विधायक ने अपने फेसबुक के माध्यम से दी है. उन्होंने फेसबुक पर भैंस के साथ फोटो पोस्ट करते हुए अपनी खुशी जाहिर की है.

ललन पासवान भागलपुर के पीरपैंती विधानसभा से बीजेपी की सीट पर विधायक चुने गए हैं. कुछ ही दिनों पहले एक स्कार्पियो  को लेकर वह चर्चा में बने थे. कुछ दिनों पहले उन्होंने एक स्कार्पियो  खरीदी और उसकी डिलिवरी सीधे विधानसभा परिसर में मंगाई, जो मीडिया में चर्चे का विषय बना था. अब ललन पासवान एक भैंस को लेकर चर्चा में आ गए हैं. 

ललन पासवान ने भैंस के साथ एक फोटो पोस्ट करते हुए लिखा कि उनकी यह तमन्ना थी कि वो अपनी पहली तनख्वाह से एक भैंस खरीदे.  बचपन से ही उन्हें भैंस से विशेष लगाव रहा है. 12 सालों के बाद दरवाजे पर भैंस आयी है.  लंबे समय से इसकी कमी खली है. आज जाकर खालीपन समाप्त हुआ. इसके साथ ही फोटो में ललन पासवान बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं. 

बता दें कि ललन पासवान पहली बार चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं. एनडीए की सरकार बनने के बाद विधानसभा स्पीकर चुने जाने के दौरान वह लालू यादव के एक कथित फोन कॉल से वो मीडिया में सुर्खियों में रहे. उन्होंने लालू यादव से बात बाली क्लिप को वायरल कर कहा था कि लालू यादव उन्हें अपनी ही पार्टी के खिलाफ जाने की बात कह रहे हैं.