ब्रेकिंग
बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट

लालू फैमिली पर भड़के ललन सिंह, कहा- 'नालायक हैं तेजस्वी...लालू को नहीं है लाज'

PATNA: बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सभी राजनीतिक पार्टियों के नेताओं में आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है. एक-दूसरे के खिलाफ लगातार नेता बयानबाजी कर रहे ह

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

PATNA: बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सभी राजनीतिक पार्टियों के नेताओं में आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है. एक-दूसरे के खिलाफ लगातार नेता बयानबाजी कर रहे हैं. इसी कड़ी में जेडीयू सांसद ललन सिंह ने लालू फैमिली पर करारा वार किया है. 


ललन सिंह ने कहा है कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव किसी लायक नहीं हैं, उन्हें बिहार के इतिहास-भूगोल के बारे में पता भी नहीं हैं. ललन सिंह ने नीतीश कुमार के जल जीवन हरियाली का विरोध करने पर तेजस्वी को आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा कि तेजस्वी राजनीतिक मुद्दे पर विरोध नहीं करते हैं बल्कि सामाजिक मुद्दे पर विरोध करते हैं.


आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को भी आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि लालू यादव को कोई लाज शर्म नहीं है, लालू यादव के दिमाग में जल जीवन हरियाली कैसे समझ में आएगा. ललन सिंह ने बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत का दावा किया और आरजेडी पर हमला बोलते हुए कहा कि 2019 में भी जिन्न निकल रहा था क्या हुआ, 2020 में NDA को 230 सीटें मिलेंगी. ललन सिंह ने कहा कि चुनाव के बाद तेजस्वी यादव एक बार फिर वनवास चले जाएंगे.


टैग्स