ब्रेकिंग
नाला निर्माण में लापरवाही बनी जानलेवा, सड़क पर बिखरे पत्थरों से नाले में गिरा युवक; सीने में घुसा डेढ़ फीट लंबा सरियासम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, 10 एजेंडों पर लगी मुहर; B.Ed. कॉलेजों, कुशल युवा कार्यक्रम और ग्रीनफील्ड टाउनशिप पर बड़े फैसलेभागलपुर-मधेपुरा महासेतु पर खत्म होने वाला है इंतजार, 98.7% काम पूरा; जानिए कब शुरू होगा आवागमनबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: कुशल युवा कार्यक्रम 2030-31 तक विस्तारित, AI और ड्रोन समेत नए कौशलों की ट्रेनिंगबिहार में PM किसान सम्मान निधि के लाभुकों पर संकट, लाखों किसानों को नहीं मिलेगा योजना का लाभ; जानें क्या है वजहनाला निर्माण में लापरवाही बनी जानलेवा, सड़क पर बिखरे पत्थरों से नाले में गिरा युवक; सीने में घुसा डेढ़ फीट लंबा सरियासम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, 10 एजेंडों पर लगी मुहर; B.Ed. कॉलेजों, कुशल युवा कार्यक्रम और ग्रीनफील्ड टाउनशिप पर बड़े फैसलेभागलपुर-मधेपुरा महासेतु पर खत्म होने वाला है इंतजार, 98.7% काम पूरा; जानिए कब शुरू होगा आवागमनबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: कुशल युवा कार्यक्रम 2030-31 तक विस्तारित, AI और ड्रोन समेत नए कौशलों की ट्रेनिंगबिहार में PM किसान सम्मान निधि के लाभुकों पर संकट, लाखों किसानों को नहीं मिलेगा योजना का लाभ; जानें क्या है वजह

लालू-राबड़ी आवास में अरूण यादव के गाड़ी की डायरेक्ट इंट्री है, बहू एश्वर्या की गाड़ी को अंदर घुसने की इजाजत नहीं

PATNA: लालू-राबडी परिवार की बहू एश्वर्या यादव के आज कैमरे में कैद हुए वीडियो ने एक बार फिर से इस परिवार की फजीहत करा दी है. कैमरे में कैद हुई तस्वीर बता रही है कि एश्वर्या यादव रोते घ

FirstBihar
Admin
3 मिनट
PATNA: लालू-राबडी परिवार की बहू एश्वर्या यादव के आज कैमरे में कैद हुए वीडियो ने एक बार फिर से इस परिवार की फजीहत करा दी है. कैमरे में कैद हुई तस्वीर बता रही है कि एश्वर्या यादव रोते घर से बाहर निकल रही थी. लेकिन इसी वीडियो ने एक और बड़ा सच उजागर कर दिया. वो ये कि लालू-राबड़ी आवास में बहू एश्वर्या यादव की गाड़ी को अंदर जाने की इजाजत नहीं है. https://www.youtube.com/watch?v=odN2tDx3nJY वीडियो से सामने आया सच आज सुबह एश्वर्या यादव जब बाहर निकल रही थी तो मीडिया के कैमरे ने उनकी तस्वीरें कैद की. एश्वर्या यादव को कहीं निकलना था और उनकी गाड़ी घऱ के बाहर रोड पर खड़ी थी. ये गाड़ी उनके पिता चंद्रिका राय की है. यानि एश्वर्या यादव को लालू परिवार की गाड़ी भी नहीं मिल रही है. अगर पिता के घऱ से गाड़ी आ भी रही है तो उसे घऱ के अंदर इंट्री नहीं है. बहू की गाड़ी बाहर, अरूण यादव के गाड़ी की डायरेक्ट इंट्री लालू-राबड़ी आवास में कुछ दिन पहले नाबालिग दलित लड़की से रेप के आरोपी विधायक अरूण यादव की पत्नी पहुंची थी. प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं कि अरूण यादव की पत्नी की गाड़ी डायरेक्ट अंदर चली गयी थी. वैसे लालू-राबड़ी आवास में आगंतुकों की ज्यादातर गाड़िया बाहर ही रहती है लेकिन कई खास लोगों की गाड़ियां सीधे अंदर जाती हैं. इस परिवार के किसी सदस्य की गाड़ी तो कभी बाहर नहीं रूकती. लेकिन एश्वर्या यादव की गाड़ी की घर के अंदर इंट्री नहीं है. जानकारों के हवाले से कई अहम खबर जानकार बताते हैं कि लालू-राबड़ी परिवार की बहू एश्वर्या यादव को पूरी तरह से अलग कर दिया गया है. न घर का खानसामा उनका खाना बना रहा है न कोई नौकर उनका काम. एश्वर्या यादव को सारे काम खुद करना पड़ रहा है. एश्वर्या यादव ने अपने साथ हो रहे जुल्म की कहानी कोर्ट के सामने रखी है. लेकिन कोर्ट ने उसे मीडिया में नहीं चलाने का निर्देश दे रखा है. लिहाजा बातें बाहर नहीं आ रही है.
रिपोर्टिंग
4

रिपोर्टर

4

FirstBihar संवाददाता