ब्रेकिंग
कलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टम

मतगणना से पहले कार्यकर्ताओं को लालू का संदेश: काउंटिंग को लेकर दे दिया यह बड़ा टास्क, बोले- जनता की सरकार बनाएंगे

PATNA: कल यानी चार जून को लोकसभा चुनाव के नतीजे सामने आने वाले हैं। एक तरफ जहां एनडीए सरकार बनाने की तैयारी में है तो वहीं दूसरी तरफ इंडी गठबंधन ने भी सरकार बनाने का दावा कर रहा है

मतगणना से पहले कार्यकर्ताओं को लालू का संदेश: काउंटिंग को लेकर दे दिया यह बड़ा टास्क, बोले- जनता की सरकार बनाएंगे
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: कल यानी चार जून को लोकसभा चुनाव के नतीजे सामने आने वाले हैं। एक तरफ जहां एनडीए सरकार बनाने की तैयारी में है तो वहीं दूसरी तरफ इंडी गठबंधन ने भी सरकार बनाने का दावा कर रहा है। मतगणना से पहले आऱजेडी चीफ लालू प्रसाद ने काउंटिंग में गड़बड़ी की आशंका जताई है और काउंटिंग को लेकर कार्यकर्ताओं को बड़ा टास्क दे दिया है।


लालू प्रसाद ने एक्स पर लिखा कि, ‘लोकतंत्र के महापर्व लोकसभा चुनाव में आपने जिस तरह से बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर इंडिया गठबंधन के पक्ष में जमकर मतदान किया इसके लिए मैं आप सभी का हृदय से आभारी हूं। मैं आभारी हूं इंडिया गठबंधन और राष्ट्रीय जनता दल के एक-एक कार्यकर्ता का जिसने चुनाव के दौरान भीषण गर्मी की परवाह किए बिना पूर्ण मनोयोग के साथ संविधान, लोकतंत्र और आरक्षण को बचाने के लिए दिन-रात एक कर दिया’


उन्होंने आगे लिखा, ‘साथियों, मैं आपसे कहना चाहता हूं कि जो मुहीम हमने शुरू की थी उसको अभी मंजिल पर पहुँचाना बाकी है, जनता ने अपना मत इंडिया गठबंधन की विजय के तौर पर दे दिया है लेकिन इस जनमत को सुरक्षित परिणाम तक पहुँचाना हमारा दायित्व है, इसलिए बिना रुके, बिना थके मतगणना स्थल पर जोश, उमंग और उत्साह के साथ सक्रिय रहें और सुनिश्चित करें कि बिहार की जनता का दिया एक-एक मत सुरक्षित रहे जिससे कि हमारा लोकतंत्र, संविधान और आरक्षण भी सुरक्षित रह पाए’


आरजेडी चीफ ने लिखा कि, ‘राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ता होने के नाते हम सभी का यह दायित्व है कि हम जनता के मत की रक्षा कर सकें और झूठ के खिलाफ सत्य की इस लड़ाई को अंजाम तक पहुँचा सके। तो साथियों होशियार रहना है , चौकन्ना रहना है, एक-एक वोट की गिनती सजगता के साथ करानी है, बिहार में और देश में फिर से जनता की सरकार आ रही है। इंडिया गठबंधन भारी बहुमत से चौंकाने वाले रिजल्ट देकर जा रहा है। सारे मनोवैज्ञानिक प्रोपेगेंडा धरे के धरे रह जाएंगे, जनता के साथ मिलकर हम जनता की सरकार बनाएंगे’

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें