ब्रेकिंग
WhatsApp मैसेज पर 1 अक्टूबर से लगेगा 14 पैसे का चार्ज? जानें आम यूजर्स पर पड़ेगा या नहीं असर✦मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा: नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत, एक अस्पताल में भर्ती✦विनय बिहारी के समर्थन में उतरे कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन, फोन पर सम्राट चौधरी के आश्वासन के बाद धरना समाप्त✦गयाजी में युवक-युवती से बदसलूकी और मारपीट का VIDEO वायरल, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा✦बेगूसराय होटल कांड के मुख्य आरोपी रोहित की गिरफ्तारी की खबर, नेपाल बॉर्डर इलाके से पुलिस ने दबोचा!✦WhatsApp मैसेज पर 1 अक्टूबर से लगेगा 14 पैसे का चार्ज? जानें आम यूजर्स पर पड़ेगा या नहीं असर✦मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा: नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत, एक अस्पताल में भर्ती✦विनय बिहारी के समर्थन में उतरे कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन, फोन पर सम्राट चौधरी के आश्वासन के बाद धरना समाप्त✦गयाजी में युवक-युवती से बदसलूकी और मारपीट का VIDEO वायरल, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा✦बेगूसराय होटल कांड के मुख्य आरोपी रोहित की गिरफ्तारी की खबर, नेपाल बॉर्डर इलाके से पुलिस ने दबोचा!

BJP विधायक को लालू ने डायरेक्ट दिया ऑफर, बोले.. स्पीकर के चुनाव में साथ दो.. देखे वीडियो

PATNA: लालू प्रसाद महागठबंधन का स्पीकर बनाने के लिए विधायकों को कॉल कर रहे हैं. इसका खुलासा एक ऑडियो से हुआ है. जिसमें लालू प्रसाद पीरपैंती से बीजेपी विधायक ललन पासवान से खुद

BJP विधायक को लालू ने डायरेक्ट दिया ऑफर, बोले.. स्पीकर के चुनाव में साथ दो.. देखे वीडियो
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA:  लालू प्रसाद महागठबंधन का स्पीकर बनाने के लिए विधायकों को कॉल कर रहे हैं. इसका खुलासा एक ऑडियो से हुआ है. जिसमें लालू प्रसाद पीरपैंती से बीजेपी विधायक ललन पासवान से खुद कॉल कर बात कर रहे हैं. यह ऑडियो वायरल हो गया है और बताया जा रहा कि लालू प्रसाद का ही है.

सुनिए ऑडियो




विधायक को किया कॉल

लालू प्रसाद ने सीधे कॉल किया और कहा ‘’जीत के लिए पासवान जी बधाई, विधायक प्रणाम कर रहे हैं. उसके बाद लालू प्रसाद बोल रहे हैं कि सुनो हमलोग तुमको आगे बढ़ाएंगे. कल जो स्पीकर का चुनाव है उसमें साथ दो. कल हमलोग इसको गिरा देंगे. तुम साथ दो. इस पर विधायक कहते हैं कि हम तो पार्टी में हैं सर. इस पर लालू प्रसाद कहते हैं कि तुम गैर हाजिर हो जाओ, बोल देना की कोरोना हुआ है. इसके बाद तो स्पीकर हमारा होगा तो हम देख ही लेंगे.’’


सुशील मोदी ने कल लगाया था आरोप

सुशील मोदी के मुताबिक सजा काट रहे लालू के पास मोबाइल था और लालू ने खुद उनका फोन रिसीव किया. सुशील मोदी के मुताबिक लालू यादव फोन से ही सरकार गिराने की साजिश रच रहे थे. उन्होंने लालू को इससे बाज आने की सलाह दी.


लालू का मोबाइल नंबर
सुशील मोदी ने इस प्रकरण को लेकर ट्वीट किया है. अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा है “लालू यादव रांची से एक मोबाइल नंबर 8051216302 से लगातार एनडीए विधायकों को फोन कर रहे हैं और उन्हें मंत्री बनाने का प्रलोभन दे रहे हैं. मैंने इस नंबर पर कॉल किया तो लालू प्रसाद यादव ने खुद फोन रिसीव किया. मैंने उनसे कहा कि जेल से ये गंदा खेल करना बंद कर दें, वे कभी सफल नहीं होने वाले हैं. “

टैग्स