ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार की राजनीति में हलचल के बीच एक मंच पर दिखेंगे निशांत कुमार और ललन सिंह, क्या जेडीयू देगी बड़ा संदेश?✦बिहार NDA में सबकुछ ठीक है या अंदरखाने चल रही है खींचतान? संजय झा ने खटपट की खबरों पर दिया बड़ा जवाब; जानिए क्या कहा✦Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों की पहचान के लिए लागू हुआ नया नियम, अब 23 कोड से होगी पहचान, जानिए BPSC से पंचायत शिक्षक तक किसे मिला कौन-सा कोड?✦Bihar Breaking News : अहले सुबह सब्जी लोड कर रहे थे तीन लोग, तभी काल बनकर आया हाईवा, वार्ड पार्षद समेत दो की दर्दनाक मौत, NH-31 जाम✦Guwahati Train Accident: गुवाहाटी के पास अचानक बेपटरी हुई कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस, इंजन समेत 7 डिब्बे पटरी से उतरे ...✦Bihar News : बिहार की राजनीति में हलचल के बीच एक मंच पर दिखेंगे निशांत कुमार और ललन सिंह, क्या जेडीयू देगी बड़ा संदेश?✦बिहार NDA में सबकुछ ठीक है या अंदरखाने चल रही है खींचतान? संजय झा ने खटपट की खबरों पर दिया बड़ा जवाब; जानिए क्या कहा✦Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों की पहचान के लिए लागू हुआ नया नियम, अब 23 कोड से होगी पहचान, जानिए BPSC से पंचायत शिक्षक तक किसे मिला कौन-सा कोड?✦Bihar Breaking News : अहले सुबह सब्जी लोड कर रहे थे तीन लोग, तभी काल बनकर आया हाईवा, वार्ड पार्षद समेत दो की दर्दनाक मौत, NH-31 जाम✦Guwahati Train Accident: गुवाहाटी के पास अचानक बेपटरी हुई कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस, इंजन समेत 7 डिब्बे पटरी से उतरे ...

‘संविधान की तरफ बुरी नजर से देखा तो तुम्हारी ईंट से ईंट बजा देंगे’ लालू प्रसाद ने बीजेपी को चेताया

PATNA: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को एक बार फिर बिहार दौरे पर आ रहे हैं। प्रधानमंत्री पटना, बक्सर और काराकाट में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे हालांकि पीएम मोदी के दौरे से प

‘संविधान की तरफ बुरी नजर से देखा तो तुम्हारी ईंट से ईंट बजा देंगे’ लालू प्रसाद ने बीजेपी को चेताया
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को एक बार फिर बिहार दौरे पर आ रहे हैं। प्रधानमंत्री पटना, बक्सर और काराकाट में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे हालांकि पीएम मोदी के दौरे से पहले आरजेडी चीफ लालू प्रसाद ने बीजेपी को बड़ी चेतावनी दे दी है।


लालू प्रसाद ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि, ‘बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर ने संविधान लिखा था इसलिए नरेंद्र मोदी, बीजेपी और संघ भारत का संविधान एवं आरक्षण ख़त्म करना चाहते है’।


लालू ने लिखा कि, ‘बीजेपी वंचित वर्गों के महापुरुषों से इतनी नफ़रत क्यों करती है? बीजेपी चाहे कितनी भी चालाकी और साजिशें कर लें लेकिन वो बाबा साहेब के नाम, काम और संविधान को कभी भी नहीं मिटा सकते और ना ही हम वंचित, उपेक्षित, दलित, अल्पसंख्यक, पिछड़े/अतिपिछड़े एवं न्यायप्रिय वर्गों के लोग ऐसा होने देंगे’।


उन्होंने आगे लिखा, ‘बीजेपी वाले कान खोल सुन लें, बाबा साहेब अवतारी पुरुष थे। उनका कार्य अमिट है। बाबा साहेब के संविधान की तरफ़ बुरी नजर से देखा तो तुम्हारी ईंट से ईंट बजा देंगे’। बता दें कि लोकसभा चुनाव के दौरान पीएम मोदी 9वीं बार शनिवार को बिहार पहुंच रहे हैं।