ब्रेकिंग
त्योहार से पहले चीनी ने बढ़ाई टेंशन, 12 दिनों में 24 की बढ़ोतरी; बिहार में 68 रुपये किलो पहुंचा भावTRE-4 परीक्षा पैटर्न को लेकर अभ्यर्थियों में असमंजस, मंत्री बोले- यह शिक्षा विभाग के अधिकार क्षेत्र में नहींसरकारी स्कूल में लगातार दूसरी बार चोरी, पानी की समस्या को लेकर सड़क पर उतरे छात्र; डेढ़ घंटे तक किया हंगामाBIHAR NEWS : बिहार NDA में नई सियासी जंग! नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा दावा, JDU के ‘लव-कुश’ वोट बैंक पर नजर?तीन महीने की दोस्ती... फिर आया वीडियो कॉल! लड़की की एक चाल में ऐसा फंसा शख्स कि उड़ गई पूरी जमा-पूंजीत्योहार से पहले चीनी ने बढ़ाई टेंशन, 12 दिनों में 24 की बढ़ोतरी; बिहार में 68 रुपये किलो पहुंचा भावTRE-4 परीक्षा पैटर्न को लेकर अभ्यर्थियों में असमंजस, मंत्री बोले- यह शिक्षा विभाग के अधिकार क्षेत्र में नहींसरकारी स्कूल में लगातार दूसरी बार चोरी, पानी की समस्या को लेकर सड़क पर उतरे छात्र; डेढ़ घंटे तक किया हंगामाBIHAR NEWS : बिहार NDA में नई सियासी जंग! नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा दावा, JDU के ‘लव-कुश’ वोट बैंक पर नजर?तीन महीने की दोस्ती... फिर आया वीडियो कॉल! लड़की की एक चाल में ऐसा फंसा शख्स कि उड़ गई पूरी जमा-पूंजी

जमानत मिलने के बाद लालू के पटना आवास पर पहुंचे सैकड़ों समर्थक, जिंदाबाद के लगा रहे नारे

PATNA: चारा घोटाला केस के एक केस चाईबासा ट्रेजरी मामले में जमानत मिलने के बाद सैकड़ों कार्यकर्ता लालू प्रसाद के पटना आवास पर पहुंचे हैं. यहां पर कार्यकर्ता लालू प्रसाद जिंदाबा

जमानत मिलने के बाद लालू के पटना आवास पर पहुंचे सैकड़ों समर्थक, जिंदाबाद के लगा रहे नारे
Manish Kumar
3 मिनट

PATNA: चारा घोटाला केस के एक केस चाईबासा ट्रेजरी मामले में जमानत मिलने के बाद सैकड़ों कार्यकर्ता लालू प्रसाद के पटना आवास पर पहुंचे हैं. यहां पर कार्यकर्ता लालू प्रसाद जिंदाबाद के नारे लगा रहे हैं. 

जश्न जैसा माहौल

भले ही लालू प्रसाद जेल से नहीं  निकले हैं. लेकिन उसके बाद भी लालू प्रसाद के आवास पर कार्यकर्ताओं पहुंचे हैं. जश्न का माहौल बना हुआ है. कार्यकर्ताओं के चेहरे पर खुशी झुलक रही है. लालू प्रसाद जिंदाबाद के नारे लगा रहे हैं. आरजेडी सांसद मनोज झा ने कहा कि सत्यमेव जयंते का नारा दिया हैं. मनोझ झा ने कहा कि भले वह व्यक्तिगत लालू प्रसाद हमलोगों के बीच नहीं है, लेकिन वह हर जगह पर हमलोगों के बीच मौजूद हैं. उनकी मौजूदगी उर्जा का संचार करती है. 



लालू को मिली राहत

चारा घोटाला में सजायाफ्ता लालू प्रसाद को जमानत हाईकोर्ट से मिल गई है. इसके साथ ही लालू प्रसाद को चाईबासा ट्रेजरी केस में लालू प्रसाद को बड़ी राहत मिली है. लालू प्रसाद के वकील ने कहा कि 2 लाख रुपए लालू प्रसाद को जमा करना है. 30 माह लालू प्रसाद जेल में रह चुके हैं. दुमका केस में सुनवाई के बाद ही लालू प्रसाद जेल से बाहर निकल सकते. 9 नवंवर को इसकी सुनवाई होने वाली है. उस दिन दुमका केस में भी लालू प्रसाद आधी सजा पूरी कर लेंगे. लालू प्रसाद की जमानत का सीबीआई के वकील ने विरोध किया था. लेकिन कोर्ट ने जमानत दे दी है.

बीमारी का भी दिया था हवाला

लालू प्रसाद ने अपनी जमानत याचिका में अपनी बीमारी के बारे में भी बताया था. याचिका में बताया गया था कि वह करीब 15 बीमारी ग्रसित है. उनका इलाज कई सालों से रांची के रिम्स में हो रहा है. उनका स्वास्थ्य भी ठीक नहीं रहता है. इसलिए उनको जमानत दे दी जाए. जमानत के लिए लालू ने 4 जुलाई को हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी. बता दें कि लालू प्रसाद ने 23 दिसंबर 2017 से चारा घोटाले मामले में जेल में बंद हैं, दुमका, देवघर और चाईबासा मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने सजा सुनाई है. देवघर केस में उनको जमानत मिल चुकी है, लेकिन दुमका मामले में उन्हें जमानत नहीं मिली है.



टैग्स