ब्रेकिंग
2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशजन्मदिन पर नितिन नवीन से मिलने पहुंचे खेसारी लाल यादव, भाजपा में शामिल होने के सवाल पर बोले- ‘मैं RJD के साथ था, हूं और रहूंगा’विजय बनकर इमरान शेख ने हिंदू युवती से किया निकाह, जबरन धर्म बदलने और गोमांस खिलाने का आरोप, मुख्य आरोपी दो भाईयों के साथ गिरफ्तार‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की वेबसाइट ठप, अभिजीत दिपके ने केंद्र पर लगाया तानाशाही का आरोप2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशजन्मदिन पर नितिन नवीन से मिलने पहुंचे खेसारी लाल यादव, भाजपा में शामिल होने के सवाल पर बोले- ‘मैं RJD के साथ था, हूं और रहूंगा’विजय बनकर इमरान शेख ने हिंदू युवती से किया निकाह, जबरन धर्म बदलने और गोमांस खिलाने का आरोप, मुख्य आरोपी दो भाईयों के साथ गिरफ्तार‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की वेबसाइट ठप, अभिजीत दिपके ने केंद्र पर लगाया तानाशाही का आरोप

लालू परिवार पर भड़के नीतीश, बोले...उनको सिर्फ संपत्ति हड़पने की चिंता, बोलते रहते हैं अनाप-शनाप

PATNA: सीएम नीतीश कुमार ने लालू परिवार पर हमला बोला है. सीएम ने कहा कि हमलोग काम करने में जुटे हैं. लेकिन विपक्ष के नेता सिर्फ संपत्ति हड़पने में जुटे हैं. ये लोग अपराधियों क

FirstBihar
Manish Kumar
3 मिनट

PATNA: सीएम नीतीश कुमार ने लालू परिवार पर हमला बोला है. सीएम ने कहा कि हमलोग काम करने में जुटे हैं. लेकिन विपक्ष के नेता सिर्फ संपत्ति हड़पने में जुटे हैं.  ये लोग अपराधियों को बचाते थे. लेकिन हमलोग तो किसी को ना तो फंसाते हैं और न ही बचाते हैं. सीएम आज तीसरी बार जेडीयू नेता के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात कर रहे थे. 

पढ़े लिखे लोग भी उड़ाए मजाक

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि जब बिहार में शराबबंदी लागू किया. आज भी पढ़े लिखे लोग भी इसका मजाक उड़ाते हैं. कुछ न कुछ इसके विरोध में लिखते रहते हैं. बिहार पुलिस ने अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई कर रही है. लेकिन उनके कार्यकाल में तो अपराधियों को ही संरक्षण दिया जाता था. 

विकास योजनाओं के बारे में दे जानकारी

सीएम नीतीश कुमार ने जेडीयू नेताओं से कहा कि बिहार में किस तरह का हाल था. लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे थे. लेकिन अब तो चैन से लोग रह रहे हैं. अपने क्षेत्र के लोगों को इसके बारे में बताए. बिहार सरकार की कई योजनाओं ने समाज में बदलाव लाया. कई योजना चल रही है. लॉकडाउन के कारण इन कामों में थोड़ी देर हुई है. इन सभी योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दे. 

गोपालगंज-सीवान का क्या था हाल

सीएम नीतीश ने कहा कि गोपालगंज और सीवान समेत बिहार की क्या स्थिति थी इसके बारे में सभी को पता है. लेकिन अब स्थिति बदल गई है. जो अनाप शनाप बोलते हैं उनको उस समय का आइना देखा दिजिएगा. उस दौरान कितने लोग कष्ट में थे. अब हर घर बिजली पहुंच गई है. 5 हजार मेगावाट से अधिक बिजली की खपत हो रही है. लॉकडाउन के दौरान भी किसी को कष्ट नहीं होने दिया गया है. हर चीजों के बारे में लोगों को बताएं. 


टैग्स