ब्रेकिंग
बिहार में एक और नेहा निकली शराब तस्कर, इंदौर एक्सप्रेस से शराब के साथ गिरफ्तार, महिला सिपाही में बहाली के लिए कर रही थी तैयारीक्या बिहार में यही शराबबंदी है? मॉडल जैसी दिखने वाली नेहा झा के बाद एक और युवती निकली शराब तस्कर, स्कूटी की डिक्की से 25 लीटर दारू बरामदतेज प्रताप की टीम में नई महिला की एंट्री, कौन हैं प्रिया जिन्हें JJD में बड़ा पद?एक घंटे की बारिश ने खोली DMCH की व्यवस्था की पोल, मेडिसिन से लेकर बच्चा वार्ड तक पहुंचा पानी, मरीज परेशानएक दिन, दो हादसे और तीन मौतें! बेगूसराय में बाढ़ के पानी ने उजाड़ दिए तीन परिवार, 5 साल की मासूम भी नहीं बचीबिहार में एक और नेहा निकली शराब तस्कर, इंदौर एक्सप्रेस से शराब के साथ गिरफ्तार, महिला सिपाही में बहाली के लिए कर रही थी तैयारीक्या बिहार में यही शराबबंदी है? मॉडल जैसी दिखने वाली नेहा झा के बाद एक और युवती निकली शराब तस्कर, स्कूटी की डिक्की से 25 लीटर दारू बरामदतेज प्रताप की टीम में नई महिला की एंट्री, कौन हैं प्रिया जिन्हें JJD में बड़ा पद?एक घंटे की बारिश ने खोली DMCH की व्यवस्था की पोल, मेडिसिन से लेकर बच्चा वार्ड तक पहुंचा पानी, मरीज परेशानएक दिन, दो हादसे और तीन मौतें! बेगूसराय में बाढ़ के पानी ने उजाड़ दिए तीन परिवार, 5 साल की मासूम भी नहीं बची

‘अपराधी-माफिया से घिरे लालू, ED की कार्रवाई पर खेलते हैं विक्टिम कार्ड’ सुशील मोदी का हमला

PATNA: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि लालू प्रसाद हमेशा ऐसे लोगों से घिरे रहे, जिनके लिए अपराध, भ्रष्टाचार और माफियागिरी सामान्य व्यवहार है। राजद के लिए भ

‘अपराधी-माफिया से घिरे लालू, ED की कार्रवाई पर खेलते हैं विक्टिम कार्ड’ सुशील मोदी का हमला
Mukesh Srivastava
1 मिनट

PATNA: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि लालू प्रसाद हमेशा ऐसे लोगों से घिरे रहे, जिनके लिए अपराध, भ्रष्टाचार और माफियागिरी सामान्य व्यवहार है। राजद के लिए भ्रष्टाचार कोई मुद्दा नहीं है।


सुशील मोदी ने कहा कि विधायक शम्भू नाथ यादव, सुभाष यादव, अरुण यादव, राजबल्लभ यादव जैसे लोगों को लालू प्रसाद संरक्षण देते रहे। जब इनके खिलाफ कार्रवाई हुई, ईडी के छापे पड़े, तब विक्टिम कार्ड खेला जाने लगा। लालू परिवार भ्रष्टाचारियों को पीड़ित बता कर उनका राजनीतिक बचाव कर रहा है।


उन्होंने कहा कि बालू-शराब माफिया के लोग राजद की पोलिटिकल फंडिंग करते रहे और लालू परिवार के कालेधन को सफेद करने में भी पीछे नहीं रहे। जिस सुभाष यादव की कंपनी पर ईडी का छापा पड़ा, उसने राबड़ी देवी के तीन फ्लैट एक ही दिन खरीदे थे। क्या इस पर जांच एजेंसियों को पूछताछ नहीं करनी चाहिए? राजद की राजनीति हर तरह के अपराध को संरक्षण देती है।