ब्रेकिंग
जन्मदिन मनाने बोकारो गया परिवार, पीछे से घर में घुसे चोर; 2 लाख कैश समेत लाखों का माल कर दिया साफ✦BJP विधायक राजू सिंह की मुश्किलें बढ़ीं, दोष सिद्धि पर रोक लगाने से दिल्ली हाईकोर्ट का इनकार; विधायकी पर खतरा✦घर से महज डेढ़ किमी दूर खेत में मिला 15 वर्षीय किशोर का शव, गला रेतकर हत्या की आशंका✦बिहार विधान परिषद का चुनावी रण! 8 सीटों के लिए आज से शुरू होगा नामांकन, 23 अक्टूबर को वोटिंग✦लव अफेयर का खौफनाक अंजाम... बेटी की हत्या कर शव को फेंका, पिता समेत पूरा परिवार फरार✦जन्मदिन मनाने बोकारो गया परिवार, पीछे से घर में घुसे चोर; 2 लाख कैश समेत लाखों का माल कर दिया साफ✦BJP विधायक राजू सिंह की मुश्किलें बढ़ीं, दोष सिद्धि पर रोक लगाने से दिल्ली हाईकोर्ट का इनकार; विधायकी पर खतरा✦घर से महज डेढ़ किमी दूर खेत में मिला 15 वर्षीय किशोर का शव, गला रेतकर हत्या की आशंका✦बिहार विधान परिषद का चुनावी रण! 8 सीटों के लिए आज से शुरू होगा नामांकन, 23 अक्टूबर को वोटिंग✦लव अफेयर का खौफनाक अंजाम... बेटी की हत्या कर शव को फेंका, पिता समेत पूरा परिवार फरार

‘संविधान खतरे में जरूर दिखेगा ; क्योंकि उसी के तहत तो उन्सहें जा मिली है ;, लालू और तेजस्वी पर JDU का अटैक

PATNA : लोकसभा चुनाव को लेकर जारी गहमागहमी के बीच आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद लगातार कह रहे हैं कि संविधान खतरे में हैं। पिछले दिनों लालू ने बीजेपी पर संविधान बदलने के आरोप लगाते ह

‘संविधान खतरे में जरूर दिखेगा ; क्योंकि उसी के तहत तो उन्सहें जा मिली है ;, लालू और तेजस्वी पर JDU का अटैक
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA : लोकसभा चुनाव को लेकर जारी गहमागहमी के बीच आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद लगातार कह रहे हैं कि संविधान खतरे में हैं। पिछले दिनों लालू ने बीजेपी पर संविधान बदलने के आरोप लगाते हुए कहा था कि अगर बीजेपी की सरकार ने संविधान बदलने की कोशिश की तो जनकी आंख निकाल लेगी। लालू के इस बयान पर जेडीयू ने भी पलटवार किया है। जेडीयू ने कहा कि लालू को तो संविधान खतरे में दिखेगा ही।  क्योंकि उसी संविधान के तरह उन्हें चारा घोटाले में उन्हें सजा जो मिली है।


लालू-तेजस्वी पर हमला बोलते हुए जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि लालू प्रसाद यादव को संविधान खतरे में जरूर दिखेगा।  क्योंकि संविधान ने ही उन्हें सजा दी है। ईडी और सीबीआई की कार्रवाई से लालू प्रसाद यादव परेशान हैं। इसलिए उन्हें खतरा महसूस होगा। लालू प्रसाद यादव ने जो संविधान को तोड़कर जो गलती की है, उसकी सजा तो जरूर मिलेगी। संविधान पर इन्हें खतरा लग रहा है मगर संविधान पूरी तरह से सुरक्षित है।


कांग्रेस द्वारा अभी तक बिहार में 6 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा नहीं करने पर नीरज ने कहा कि कांग्रेस को राजद कुछ करने नहीं दे रही है।  उनके हाथों को बांधकर रखा है। लालू को अपने बेटियों को जीतने से फुरसत नहीं है। लालू के लिए पहले बेटा-बेटी, परिवार उसके बाद कांग्रेस पार्टी आती है। कांग्रेस तड़प रही है तो तडपती रहे।  लालू को उसकी कोई चिंता नहीं है। 


राहुल गांधी गांधी के भागलपुर में 20 अप्रैल को चुनावी सभा पर उन्होंने कहा कि राहुल गांधी एक ही सीट पर क्यों चुनाव प्रचार कर रहे हैं। कांग्रेस के साथ महागठबंधन में छुआछूत और भेदभाव किया जा रहा है। कांग्रेस के पास राजनीतिक रूप से खोने के लिए कुछ बचा नहीं है। कांग्रेस को मेरा सुझाव है कि वह ऐसे दलों से न सिर्फ बदला ले बल्कि उसके साथ भी न रहे। बिहार में लालू प्रसाद यादव की अनुमति के बगैर कांग्रेस मुस्कुराती तक नहीं है। 


वहीं, महागठबंधन द्वारा लोकसभा की चार सीटों पर कल हो रहे मतदान में जीत के दावों पर नीरज ने कहा कि पहले महागठबंधन के नेता निर्दलीयों से तो जीतकर दिखाएं। महागठबंधन के नेता ही महागठबंधन के प्रत्याशियों के विरोध में चुनाव मैदान में आ चुके हैं। नवादा में राजद के विधायक ही उनके विरोध में उतर चुके हैं। एनडीए को जनता वोट देकर विजयी बनाएगी।