ब्रेकिंग
Bihar MLC News : बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज की सदस्यता पर क्यों नहीं चली विपक्ष की मांग? शपथ से पहले दल-बदल कानून का फंस गया पेंच..✦अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी कौन हैं? मास्टर्स की पढ़ाई पूरी, खुद को बताया आत्मनिर्भर; अमेरिका में नौकरी करते हैं होने वाले दामाद✦Bihar Ration Card News : दिवाली-छठ पर घर लौटे प्रवासियों के लिए खुशखबरी! अब घर-घर पहुंचेगा राशन कार्ड, विभाग ने शुरू की तैयारी✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में पाकिस्तान तक को न्योता! बोले- हिंदुस्तान-पाकिस्तान में जहां भी मेरे समर्थक हैं, सब आएं; 4 लाख लोगों को बुलावा✦Bihar Road Accident : जहानाबाद में मौत बनकर आया हार्वेस्टर! छात्रों से भरे ऑटो को मारी टक्कर, 2 इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की मौत...✦Bihar MLC News : बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज की सदस्यता पर क्यों नहीं चली विपक्ष की मांग? शपथ से पहले दल-बदल कानून का फंस गया पेंच..✦अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी कौन हैं? मास्टर्स की पढ़ाई पूरी, खुद को बताया आत्मनिर्भर; अमेरिका में नौकरी करते हैं होने वाले दामाद✦Bihar Ration Card News : दिवाली-छठ पर घर लौटे प्रवासियों के लिए खुशखबरी! अब घर-घर पहुंचेगा राशन कार्ड, विभाग ने शुरू की तैयारी✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में पाकिस्तान तक को न्योता! बोले- हिंदुस्तान-पाकिस्तान में जहां भी मेरे समर्थक हैं, सब आएं; 4 लाख लोगों को बुलावा✦Bihar Road Accident : जहानाबाद में मौत बनकर आया हार्वेस्टर! छात्रों से भरे ऑटो को मारी टक्कर, 2 इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की मौत...

लालू किसी से डरने वाले नहीं, RJD ने BJP को चेताया- कोई अमृत पीकर सत्ता में नहीं आया है

PATNA: रेलवे में नौकरी देने के बादले जमीन लेने के मामले में सीबीआई ने लालू परिवार पर एक बार फिर से शिकंजा कस दिया है। कल राबड़ी देवी से पूछताछ करने के बाद सीबीआई की टीम आज लालू और

लालू किसी से डरने वाले नहीं, RJD ने BJP को चेताया- कोई अमृत पीकर सत्ता में नहीं आया है
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: रेलवे में नौकरी देने के बादले जमीन लेने के मामले में सीबीआई ने लालू परिवार पर एक बार फिर से शिकंजा कस दिया है। कल राबड़ी देवी से पूछताछ करने के बाद सीबीआई की टीम आज लालू और उनकी बेटी मीसा भारती से पूछताछ कर रही है। होली के मौके पर सीबीआई के इस एक्शन पर आरजेडी ने गहरी नाराजगी जताई है। आरजेडी प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा है कि बीजेपी और केंद्र सरकार के इशारे पर सीबीआई लालू परिवार को परेशान कर रही है। उन्होंने बीजेपी को चेतावनी देने हुए कहा है कि सत्ता स्थाई नहीं होती है, हाथ से सत्ता गई तो बीजेपी नेताओं को परेशानी झेलनी होगी।


आरजेडी प्रवक्ता शक्ति यादव ने कहा कि पूर्व सीएम राबड़ी देवी से पूछताछ के बाद सीबीआई आज दिल्ली पहुंची है। पूर्णिया की रैली के बाद लालू प्रसाद की बढ़ती लोकप्रियता से विरोधी दल के नेता हताश हो गए हैं और उस रैली के बाद से लालू परिवार के खिलाफ सीबीआई, ईडी और आईटी का इस्तेमाल किया जा रहा है। सीबीआई के अधिकारियों का इसमें कोई दोष नहीं है वे तो अपने आका के आदेश का पालन कर रहे हैं। आका के आदेश पर सीबीआई की अधिकारी विपक्ष के नेताओं के पास पहुंच जाते हैं।


उन्होंने बीजेपी को चेतावनी देते हुए कहा कि यह परिपाटी लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है। कोई अमृत पीकर सत्ता में नहीं आया है, जो आया है उसे एक न एक दिन जाना है। कल जब दूसरे दल के लोगों के हाथ में सत्ता आएगी और वे भी इसी तरह का काम करेंगे, लेकिन ये अच्छी चीजें नहीं होती है। लड़ाई लड़ना है तो जनता के बीच जाकर लड़ें, सीबीआई और ईडी का इस्तेमाल क्यों कर रहे हैं। राष्ट्रीय जनता दल कभी भी संघियों के आगे नहीं झूका है। पूरा देश देख रहा है कि होली के दिन किस तरह से लालू परिवार को परेशान किया जा रहा है।

टैग्स