ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

लालू की सख्ती के बाद तेजप्रताप ने मारी पलटी, रघुवंश प्रसाद को बताया चाचा

PATNA: बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव न सिर्फ अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में रहते हैं बल्कि कई बार उन बयानों पर यूटर्न लेने के लिए भी

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA: बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव न सिर्फ अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में रहते हैं बल्कि कई बार उन बयानों पर यूटर्न लेने के लिए भी तेजप्रताप यादव  जाने जाते हैं। दो दिन पहले तेजप्रताप यादव ने आरजेडी नेता रघुवंश प्रसाद सिंह को लेकर एक बयान दिया था जिससे पार्टी के अंदरखाने बवाल मच गया था। दरअसल रघुवंश प्रसाद सिंह पहले से नाराज बताये जा रहे हैं।

 उनकी नाराजगी को लेकर जब तेजप्रताप यादव से सवाल पूछा गया था तो उन्होंने कहा था आरजेडी समुद्र है और अगर आरजेडी से एक लोटा पानी निकल जाए तो कोई फर्क नहीं पड़ता। तेजप्रताप यादव आज अपने पिता लालू से मिलने रांची जा रहे हैं और ऐसा माना जा रहा है कि लालू तेजप्रताप के इस बयान से बेहद नाराज हैं इसलिए तेजप्रताप की क्लास भी लग सकती है।


 लालू से मिलने से पहले हीं तेजप्रताप यादव ने अपने बयान से यूटर्न ले लिया है। तेजप्रताप यादव ने रांची जाने से पहले कहा कि पार्टी में कोई नाराज नहीं है सब मिलकर काम कर रहे हैं और रघुवंश प्रसाद हमारे चाचा हैं और वो बीमार हैं। 

टैग्स