ब्रेकिंग
पटना में NIA की रेड: 20 लाख कैश के साथ एक शख्स गिरफ्तार, मोस्टवांटेड को भी अपने साथ ले गई टीमबाढ़ पीड़ितों के बीच कैश बांटने पर पप्पू यादव को लेसी सिंह ने घेरा, पूछा- ‘इतना पैसा कहां से लाते हैं?’भोजपुर में आभूषण दुकानदार को गर्दन में मारी गोली, लूट की नीयत से वारदात की आशंका सफेद कोट के पीछे छिपे ‘फरिश्तों’ का सम्मान: फर्स्ट बिहार झारखंड ने आयोजित किया डॉक्टर्स कॉन्क्लेव सह आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026बिहार में 4 हजार माफिया पर शिकंजा: पुलिस ने कोर्ट भेजे संपत्ति जब्ती के करीब 800 प्रस्ताव, चिराग की पार्टी के विधायक भी रडार परपटना में NIA की रेड: 20 लाख कैश के साथ एक शख्स गिरफ्तार, मोस्टवांटेड को भी अपने साथ ले गई टीमबाढ़ पीड़ितों के बीच कैश बांटने पर पप्पू यादव को लेसी सिंह ने घेरा, पूछा- ‘इतना पैसा कहां से लाते हैं?’भोजपुर में आभूषण दुकानदार को गर्दन में मारी गोली, लूट की नीयत से वारदात की आशंका सफेद कोट के पीछे छिपे ‘फरिश्तों’ का सम्मान: फर्स्ट बिहार झारखंड ने आयोजित किया डॉक्टर्स कॉन्क्लेव सह आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026बिहार में 4 हजार माफिया पर शिकंजा: पुलिस ने कोर्ट भेजे संपत्ति जब्ती के करीब 800 प्रस्ताव, चिराग की पार्टी के विधायक भी रडार पर

लालू की चुनावी रैली पर JDU का तंज, चुनाव प्रचार की थकान करतब देखकर कम होगी

PATNA : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव विधानसभा उपचुनाव में आज से प्रचार अभियान की शुरुआत कर रहे हैं। लालू तारापुर और कुशेश्वरस्थान में चुनावी रैलियों को संबोधित करने वाले ह

लालू की चुनावी रैली पर JDU का तंज, चुनाव प्रचार की थकान करतब देखकर कम होगी
Editor
3 मिनट

PATNA : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव विधानसभा उपचुनाव में आज से प्रचार अभियान की शुरुआत कर रहे हैं। लालू तारापुर और कुशेश्वरस्थान में चुनावी रैलियों को संबोधित करने वाले हैं लेकिन इसके ठीक पहले जनता दल यूनाइटेड ने लालू के ऊपर जबरदस्त से तंज कसा है। जेडीयू के विधान पार्षद और मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने लालू पर चुटीले अंदाज में तंज कसा है। नीरज कुमार ने एक के बाद एक के तीन ट्वीट करते हुए लालू यादव की चुनावी रैली को करतब और तमाशा करार दिया है। 


नीरज कुमार ने कहा है कि इन दोनों विधानसभा सीटों पर उपचुनाव को लेकर जो थकान हो गई थी वह अब मिटने वाली है। रंगारंग हास्य ठहाकेदार कार्यक्रम में होने वाला है। जमूरा और चेला के साथ 15 साल के जंगल राज के सुल्तान आ रहे हैं। भारी संख्या में लोग मौज के लिए आएंगे हालांकि लोगों को अपने पशुओं के चारे की रक्षा खुद करनी होगी। इसके साथ ही जेडीयू ने यह भी है बता दिया है कि लालू की अहमियत चुनावी माहौल में क्या है। लोग उन्हें केवल मनोरंजन के लिए सुनने आते हैं। नीरज कुमार ने दूसरा ट्वीट करते हुए लिखा है भाड़े पर भीड़ बुलाना मौकों पर चेहरा चमकाना और आनन-फानन में कूदकर आना यही लालू यादव की पहचान है। हंसी मजाक और गाल बजाना.. करतब कर ताली बजवाना,  चुनाव के बाद फिर गायब हो जाना। नीरज कुमार ने दावा किया है कि तारापुर और कुशेश्वरस्थान दोनों जगहों पर आरजेडी हारेगी। 


इतना ही नहीं जनता दल यूनाइटेड ने लालू यादव से यह भी पूछा है कि जहां कभी उन्होंने चारवाहा विद्यालय बनवाया था अब वहां पॉलिटेक्निक संस्थान है। तारापुर में जाकर जनता को लालू यादव कैसे मुंह दिखाएंगे? लालू यादव ने बिहार के भविष्य को चारवाहा विद्यालय पहुंचा दिया हालांकि अपने बेटों को दिल्ली भेज कर खूब अंग्रेजी पढ़ाया। जनता पूछ रही है कि कौन सा चेहरा लेकर वह सबके बीच जा रहे हैं? जाहिर है लालू के चुनावी दौरे को लेकर सियासत गरमा गई है। चुनावी माहौल में अब काफी कुछ लालू की रैलियों पर केंद्रित हो गया है।