ब्रेकिंग
त्योहार से पहले चीनी ने बढ़ाई टेंशन, 12 दिनों में 24 की बढ़ोतरी; बिहार में 68 रुपये किलो पहुंचा भावTRE-4 परीक्षा पैटर्न को लेकर अभ्यर्थियों में असमंजस, मंत्री बोले- यह शिक्षा विभाग के अधिकार क्षेत्र में नहींसरकारी स्कूल में लगातार दूसरी बार चोरी, पानी की समस्या को लेकर सड़क पर उतरे छात्र; डेढ़ घंटे तक किया हंगामाBIHAR NEWS : बिहार NDA में नई सियासी जंग! नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा दावा, JDU के ‘लव-कुश’ वोट बैंक पर नजर?तीन महीने की दोस्ती... फिर आया वीडियो कॉल! लड़की की एक चाल में ऐसा फंसा शख्स कि उड़ गई पूरी जमा-पूंजीत्योहार से पहले चीनी ने बढ़ाई टेंशन, 12 दिनों में 24 की बढ़ोतरी; बिहार में 68 रुपये किलो पहुंचा भावTRE-4 परीक्षा पैटर्न को लेकर अभ्यर्थियों में असमंजस, मंत्री बोले- यह शिक्षा विभाग के अधिकार क्षेत्र में नहींसरकारी स्कूल में लगातार दूसरी बार चोरी, पानी की समस्या को लेकर सड़क पर उतरे छात्र; डेढ़ घंटे तक किया हंगामाBIHAR NEWS : बिहार NDA में नई सियासी जंग! नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा दावा, JDU के ‘लव-कुश’ वोट बैंक पर नजर?तीन महीने की दोस्ती... फिर आया वीडियो कॉल! लड़की की एक चाल में ऐसा फंसा शख्स कि उड़ गई पूरी जमा-पूंजी

‘लालू के तालाब में डूबने वाली है नीतीश की नाव’ JDU को लेकर पूर्व विधायक ने कर दी भविष्यवाणी

SASARAM: जेडीयू से अलग होने के बाद उपेंद्र कुशवाहा लगातार यह दावा कर रहे हैं कि जेडीयू में जल्द ही बड़ी भगदड़ मचने वाली है और धीरे धीरे सभी नेता नीतीश का साथ छोड़ देंगे। हाल ह

‘लालू के तालाब में डूबने वाली है नीतीश की नाव’ JDU को लेकर पूर्व विधायक ने कर दी भविष्यवाणी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SASARAM: जेडीयू से अलग होने के बाद उपेंद्र कुशवाहा लगातार यह दावा कर रहे हैं कि जेडीयू में जल्द ही बड़ी भगदड़ मचने वाली है और धीरे धीरे सभी नेता नीतीश का साथ छोड़ देंगे। हाल ही में जेडीयू छोड़कर अलग हुए पूर्व विधायक ललन पासवान ने भी जनता दल यूनाईटेड के भविष्य को लेकर बड़ी बात कह दी है। 


पूर्व विधायक ललन पासवान ने कहा है कि जेडीयू की नाव जल्द ही डूबने वाली है। उन्होंने कहा है कि जेडीयू की नाव बीच मझधार में फंस गई है और जल्द ही लालू प्रसाद के तालाब में डूब जाएगी। इसलिए नाव डूबने से पहले सब लोग कूद कूदकर अपनी जान बचा रहे हैं। जेडीयू की नाव पर सवार लोग जान बचाएं या उसके साथ ही डूबकर मर जाएं?  जब लोग जान गए हैं कि जेडीयू की नाव डूबने वाली है तो छलांग लगाकर अपनी जान बचाने में ही भलाई है, जेडीयू में कोई मरने के लिए थोड़े न गया है।


आगे क्या कदम उठाएंगे इस सवाल पर ललन पासवान ने कहा कि आगे का रास्ता तो अब तय होगा कि क्या करना है। निश्चित तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के तिरंगे को दुनिया में स्थापित करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी की सरकार देश का विकास करने में लगी है तो ऐसे विचारों के साथ और समाजवाद की परिभाषा भारतीय जनता पार्टी में लागू होती है। ऐसे में अगर टिकट मिलता है तो भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे।



रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता