ब्रेकिंग
समस्तीपुर में पुलिस का हाफ एनकाउंटर: कुख्यात मनीष सिंह के पैर में लगी गोली✦60 घंटे की मतगणना के बाद अनिल कुमार झा की जीत का ऐलान, BJP के सर्वेश कुमार को 4,010 वोटों से हराया✦JDU प्रत्याशी को हराने वाले ब्रजवासी पहुंच गए CM हाउस, मुख्यमंत्री से की मुलाकात✦ मॉडल स्कूलों में पुलिस के ठहरने और परीक्षा केंद्र बनाने से बचें, शिक्षा विभाग ने सभी डीएम को दिया निर्देश✦दरभंगा चुनाव में हार के बाद भी चर्चा में सर्वेश कुमार, RJD के अनिल कुमार झा को गले लगाकर दी बधाई✦समस्तीपुर में पुलिस का हाफ एनकाउंटर: कुख्यात मनीष सिंह के पैर में लगी गोली✦60 घंटे की मतगणना के बाद अनिल कुमार झा की जीत का ऐलान, BJP के सर्वेश कुमार को 4,010 वोटों से हराया✦JDU प्रत्याशी को हराने वाले ब्रजवासी पहुंच गए CM हाउस, मुख्यमंत्री से की मुलाकात✦ मॉडल स्कूलों में पुलिस के ठहरने और परीक्षा केंद्र बनाने से बचें, शिक्षा विभाग ने सभी डीएम को दिया निर्देश✦दरभंगा चुनाव में हार के बाद भी चर्चा में सर्वेश कुमार, RJD के अनिल कुमार झा को गले लगाकर दी बधाई

लालू के लाल का 'मिशन बिहार' शुरु : तेजस्वी ने विधायकों को दिया चुनावी टिप्स, आंदोलन छेड़ने का किया एलान

PATNA : पटना में राबड़ी आवास पर आयोजित आरजेडी विधायक दल की बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए हैं। इसके साथ ही प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव का मिशन बिहार शुरू हो गया है। पार्टी आ

FirstBihar
Anurag Goel
3 मिनट

PATNA : पटना में राबड़ी आवास पर आयोजित आरजेडी विधायक दल की बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए हैं। इसके साथ ही प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव का मिशन बिहार शुरू हो गया है। पार्टी आंदोलन की राह पर निकलेगी। सीएए-एनआरसी और एनपीआर के मुद्दे पर आरजेडी ने सरकार को घेरने का प्लान तैयार किया है।


आगामी बिहार विधान सभा चुनाव को देखते हुए आरजेडी विधायक दल की बैठक में कई बड़े-बड़े फैसले लिए गए हैं। तेजस्वी यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में जहां विधायकों को कई चुनावी टिप्स दिए गए तो इस मौके पर आंदोलन छेड़ने का भी एलान कर दिया गया। पार्टी अब सीएए-एनआरसी और एनपीआर के खिलाफ चला रही गतिविधियों को और भी धार देने जा रही है। आरजेडी इस मुद्दे पर बिहार के सभी जिलों में आंदोलन छेड़ेंगी।


जिलाध्यक्षों का एलान होते ही आरजेडी पूरी तरह से इलेक्शन मोड में आ गयी है इधर तेजस्वी भी दिल्ली चुनाव को निपटा कर बिहार में एक्शन में आ गय़े हैं।राजद विधायक दल की बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष जगतानंद सिंह ने कहा कि सभी विधायकों को नये जिलाध्यक्षों की टीम को मदद करने का निर्देश दिया गया है।जिलाध्यक्षो की नई टीम को विधायकों ने भी सराहा  है। आरजेडी की नयी टीम देख कर विरोधियों के पसीने छूट रहे हैं। उन्होनें कहा कि राजद  सोशल जस्टिस को फॉलो करने वाली पार्टी है और इसीआधार पर ही पार्टी का विस्तार हुआ है। उन्होनें कहा कि आज-कल में ही पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों का एलान हो सकता है।  जगदानंद ने कहा कि राजद के साथ पूरी बिहार की जनता है।


पार्टी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने बताया कि पार्टी चुनाव की तैयारी में कूद चुकी है। ये पहली बैठक है इसके बाद लगातार बैठकों का दौर चलेगा। उन्होनें बताया कि '2020 जेडीयू-एनडीए फिनिश' के नारे के साथ पार्टी ने आगे की ओर कदम बढ़ा दिए हैं। अब हमें केवल 'मछली की आंख' नजर आ रही है। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Samrat

FirstBihar संवाददाता