ब्रेकिंग
भूमि सुधार विभाग में 13 अधिकारियों पर कार्रवाई, मंत्री दिलीप जायसवाल का बड़ा एक्शनपटना मेट्रो को बड़ी कामयाबी, मोइन-उल-हक से पटना जंक्शन तक 5.2 किमी अंडरग्राउंड टनलिंग पूरीचिराग पासवान को जान से मारने की मिली धमकी, गृह मंत्रालय से तत्काल जांच और सुरक्षा की समीक्षा की मांगगंगा के कटाव ने उजाड़े कई आशियाने, रातोंरात नदी में समा गए घर, इंग्लिश गांव में दहशतJLNMCH ब्लड बैंक में अब आधार और फिंगरप्रिंट जरूरी, 3 महीने से पहले रक्तदान करने वालों की होगी पहचान भूमि सुधार विभाग में 13 अधिकारियों पर कार्रवाई, मंत्री दिलीप जायसवाल का बड़ा एक्शनपटना मेट्रो को बड़ी कामयाबी, मोइन-उल-हक से पटना जंक्शन तक 5.2 किमी अंडरग्राउंड टनलिंग पूरीचिराग पासवान को जान से मारने की मिली धमकी, गृह मंत्रालय से तत्काल जांच और सुरक्षा की समीक्षा की मांगगंगा के कटाव ने उजाड़े कई आशियाने, रातोंरात नदी में समा गए घर, इंग्लिश गांव में दहशतJLNMCH ब्लड बैंक में अब आधार और फिंगरप्रिंट जरूरी, 3 महीने से पहले रक्तदान करने वालों की होगी पहचान

लालू के जन्मदिन की तस्वीर शेयर कर बेटे तेजस्वी हुए भावुक, ट्वीट कर कह दी बड़ी बात

PATNA: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने शनिवार को अपना 75 वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर उनके परिवारों, पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच जमकर उत्साह देखा गया। वहीं लालू या

लालू के जन्मदिन की तस्वीर शेयर कर बेटे तेजस्वी हुए भावुक, ट्वीट कर कह दी बड़ी बात
First Bihar
2 मिनट

PATNA: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने शनिवार को अपना 75 वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर उनके परिवारों, पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच जमकर उत्साह देखा गया। वहीं लालू यादव के छोटे लाल और बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपने ट्विटर अकाउंट पर पिता के जन्मदिन की कुछ तस्वीरें शेयर की, जिसमें उनका पूरा परिवार लालू का बर्थडे मनाते नज़र आया। तेजस्वी यादव ने यह भी बताया कि इस शुभ अवसर पर पार्टी कार्यालय में लाइब्रेरी का भी उद्घाटन किया गया।



तेजस्वी यादव ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा है, 'आदरणीय लालू प्रसाद के अवतरण दिवस पर आज बिहारभर में राजद कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने अपने-अपने क्षेत्र में गरीबों को भोजन करवा,रक्तदान शिविर लगवा अथवा पौधारोपण कर इसे अपने अपने ढंग से मनाया।हम सभी खुशनसीब है कि हमें उनके सानिध्य एवं मार्गदर्शन में बहुत अधिक सीखने को मिल रहा है। मैं तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूँ कि आप सबों ने सदा की तरह उनके अवतरण दिवस को सामाजिक न्याय एवं सद्भावना दिवस के रूप में सफलतापूर्वक मनाया।आप सबों का प्यार, समर्थन और सहयोग हमेशा की भाँति हौसला अफजाई करता है। इस शुभ अवसर पर पार्टी कार्यालय में लाइब्रेरी का भी उद्घाटन किया गया।'


लालू के जन्मदिन की तस्वीर शेयर कर बेटे तेजस्वी हुए भावुक, ट्वीट कर कह दी बड़ी बात

गौरतलब है कि लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन पर पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग इलाकों में केक काटा। इस दौरान लालू के तस्वीर को माला पहनाकर उन्हें मिठाई खिलाई। साथ ही गरीबो को खाना खिलाकर उन्हें अपनी खुशियों में शामिल किया। 

टैग्स