ब्रेकिंग
BJP के आगे नतमस्तक संजय झा एंड कंपनी? विधान परिषद चुनाव को लेकर जेडीयू की समीक्षा बैठक में जुबान बंद रही, जानिये बंद कमरे में क्या हुआ?✦बिहार में दो IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, सरकार ने जारी किया आदेश✦बिहार में मिलावटखोरों की खैर नहीं! त्योहार के बाद भी जारी रहेगा छापेमारी अभियान, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने दी चेतावनी✦सीएम सम्राट चौधरी और अनंत सिंह से मिलीं अक्षरा सिंह, BJP में शामिल होने की अटकलें तेज✦भ्रष्ट कार्यपालक पदाधिकारी के ठिकानों पर विजिलेंस की छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के केस में तीन ठिकानों पर रेड✦BJP के आगे नतमस्तक संजय झा एंड कंपनी? विधान परिषद चुनाव को लेकर जेडीयू की समीक्षा बैठक में जुबान बंद रही, जानिये बंद कमरे में क्या हुआ?✦बिहार में दो IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, सरकार ने जारी किया आदेश✦बिहार में मिलावटखोरों की खैर नहीं! त्योहार के बाद भी जारी रहेगा छापेमारी अभियान, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने दी चेतावनी✦सीएम सम्राट चौधरी और अनंत सिंह से मिलीं अक्षरा सिंह, BJP में शामिल होने की अटकलें तेज✦भ्रष्ट कार्यपालक पदाधिकारी के ठिकानों पर विजिलेंस की छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के केस में तीन ठिकानों पर रेड

75वें जन्मदिन पर लालू को समर्थको ने बना दिया भगवान, जगह-जगह लगाया पोस्टर

PATNA : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन के मौके पर आरजेडी समर्थकों ने उन्हें भगवान की संज्ञा देते हुए राजधानी पटना में कई जगहों पर पोस्टर लगाया है. 11 जून को लालू प्रसाद यादव का जन्मदिन ह

75वें जन्मदिन पर लालू को समर्थको ने बना दिया भगवान, जगह-जगह लगाया पोस्टर
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन के मौके पर आरजेडी समर्थकों ने उन्हें भगवान की संज्ञा देते हुए राजधानी पटना में कई जगहों पर पोस्टर लगाया है. 11 जून को लालू प्रसाद यादव का जन्मदिन है. इस बार लालू 75 साल के हो गए हैं. यही वजह है कि लालू के जन्मदिन बड़ी धूमधाम से आरजेडी के कार्यकर्ता मनाने की तैयारी कर चुके हैं. 


लंबे समय बाद जेल से बाहर निकले लालू प्रसाद यादव इस बार अपने जन्मदिन के मौके पर राजधानी पटना में मौजूद है. इस बीच उनके समर्थकों ने अलग-अलग तस्वीरों के साथ पोस्टर लगा रखी है. लालू प्रसाद यादव के मुख्यमंत्री काल के दौरान की कई तस्वीरें उनके पोस्टर में लगाई गई है. साथ-साथ लालू प्रसाद यादव जब केंद्र में मंत्री हुआ करते थे उस वक्त की भी कुछ तस्वीरें हैं. कुछ तस्वीरें बहुत पुरानी है जब लालू प्रसाद यादव बिहार की सत्ता की बागडोर संभाल रहे थे. कई तस्वीरें लालू प्रसाद यादव अपने पूरे परिवार के साथ दिख रहे हैं. तो कई तस्वीरों में लालू प्रसाद यादव जनसभाओं को संबोधित करते हुए एवं कई बड़े नेताओं से मिलते हुए भी साफ तौर पर दिख रहे हैं. वहीं लालू का पुराना स्टाइल लालू रिक्शा पर भी दिखाई दे रहे हैं. 


आपको बता दें कि लालू प्रसाद यादव की तस्वीर लगाने वाले राजनेताओं का मानना है कि दलित पिछड़ों अल्पसंख्यकों के महानायक गरीबों के भगवान लालू प्रसाद का जन्मदिन की शुभकामनाएं यह पोस्टर राजधानी पटना के सबसे व्यस्त रहने वाले वीर चंद पटेल पथ के अलावा रावड़ी आवास के बाहर भी लगाया गया है.

टैग्स