ब्रेकिंग
Bihar MLC Election : बिहार MLC चुनाव से पहले महागठबंधन में महाभारत! RJD ने कांग्रेस के खिलाफ उतारा उम्मीदवार✦4 बार फेल, ऊपर से शादी का दबाव और घर की तंगी... प्रिया ने नहीं मानी हार, UPSC में हासिल की 232वीं रैंक; पढ़िए सफलता की कहानी✦घर में घुसकर पति-पत्नी को मारी गोली, लव मैरिज के बाद ससुराल में रह रहा था दंपति; फोटो वायरल करने को लेकर विवाद✦Bihar Politics : अनंत और ललन सिंह के बीच आखिरी बार कब हुई थी बातचीत? बाहुबली नेता ने खुद किया खुलासा✦ ऑयल टैंकर से पेट्रोल की जगह निकले 30 से ज्यादा मवेशी, अंदर का नजारा देख पुलिस भी हैरान✦Bihar MLC Election : बिहार MLC चुनाव से पहले महागठबंधन में महाभारत! RJD ने कांग्रेस के खिलाफ उतारा उम्मीदवार✦4 बार फेल, ऊपर से शादी का दबाव और घर की तंगी... प्रिया ने नहीं मानी हार, UPSC में हासिल की 232वीं रैंक; पढ़िए सफलता की कहानी✦घर में घुसकर पति-पत्नी को मारी गोली, लव मैरिज के बाद ससुराल में रह रहा था दंपति; फोटो वायरल करने को लेकर विवाद✦Bihar Politics : अनंत और ललन सिंह के बीच आखिरी बार कब हुई थी बातचीत? बाहुबली नेता ने खुद किया खुलासा✦ ऑयल टैंकर से पेट्रोल की जगह निकले 30 से ज्यादा मवेशी, अंदर का नजारा देख पुलिस भी हैरान

लालू के दिल्ली शिफ्ट होने के बाद अब गद्दा-तकिया तलाश रहा रिम्स, एसएसपी को दी गई जानकारी

RANCHI : चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स दिल्ली के एम्स शिफ्ट किया जा चुका है लेकिन लालू की इस शिफ्टिंग के बाद

लालू के दिल्ली शिफ्ट होने के बाद अब गद्दा-तकिया तलाश रहा रिम्स, एसएसपी को दी गई जानकारी
Santosh Singh
2 मिनट

RANCHI : चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स दिल्ली के एम्स शिफ्ट किया जा चुका है लेकिन लालू की इस शिफ्टिंग के बाद रिम्स प्रशासन इन दिनों एक अजीबोगरीब परेशानी का सामना कर रहा है। लालू के दिल्ली शिफ्ट होने के बाद नेम्स प्रशासन इन दिनों गद्दा और तकिया की तलाश में जुटा हुआ है। इसके लिए बजाता राज्य के एसएसपी को भी जानकारी दी गई है। 


दरअसल यह पूरा मामला लालू यादव के रिम्स में रहते उन्हें केली बंगले में शिफ्ट किए जाने से जुड़ा है। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद जब रिम्स के केली बंगले में रहकर अपना इलाज करवा रहे थे उस समय लालू की सुरक्षा में रांची पुलिस के 10 पुलिसकर्मी तैनात थे। रिम्स प्रबंधन की तरफ से सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों को गद्दा और तकिया उपलब्ध कराया गया था। लालू जब केली बनने में थे उसी वक्त बिहार के बीजेपी विधायक के ललन पासवान को लालू की तरफ से फोन किए जाने के मामले ने तूल पकड़ा और आरजेडी सुप्रीमो को वापस से पेइंग वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। केली बंगला खाली होने के बाद लालू की सुरक्षा में तैनात जवान भी वहां से हटा दिए गए। 


जवानों की वापसी के बाद रिम्स प्रबंधन उन्हें मुहैया कराया गया गद्दा और तकिया तलाश रहा है। रिम्स प्रशासन का मानना है कि सुरक्षा में तैनात जवान वहां से जाते जाते अपने साथ गद्दा और तकिया भी ले गए। इस मामले में रिम्स प्रबंधन की तरफ से रांची के एसएसपी को पत्र भी लिखा गया है। रांची के एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा ने इस मामले की जानकारी मिलने के बाद जवानों से जवाब तलब किया है। एसएसपी ने जवानों को निर्देश दिया है कि वह रिम्स का सामान 24 घंटे के भीतर जमा करें।

टैग्स