ब्रेकिंग
पटना में NIA की रेड: 20 लाख कैश के साथ एक शख्स गिरफ्तार, मोस्टवांटेड को भी अपने साथ ले गई टीमबाढ़ पीड़ितों के बीच कैश बांटने पर पप्पू यादव को लेसी सिंह ने घेरा, पूछा- ‘इतना पैसा कहां से लाते हैं?’भोजपुर में आभूषण दुकानदार को गर्दन में मारी गोली, लूट की नीयत से वारदात की आशंका सफेद कोट के पीछे छिपे ‘फरिश्तों’ का सम्मान: फर्स्ट बिहार झारखंड ने आयोजित किया डॉक्टर्स कॉन्क्लेव सह आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026बिहार में 4 हजार माफिया पर शिकंजा: पुलिस ने कोर्ट भेजे संपत्ति जब्ती के करीब 800 प्रस्ताव, चिराग की पार्टी के विधायक भी रडार परपटना में NIA की रेड: 20 लाख कैश के साथ एक शख्स गिरफ्तार, मोस्टवांटेड को भी अपने साथ ले गई टीमबाढ़ पीड़ितों के बीच कैश बांटने पर पप्पू यादव को लेसी सिंह ने घेरा, पूछा- ‘इतना पैसा कहां से लाते हैं?’भोजपुर में आभूषण दुकानदार को गर्दन में मारी गोली, लूट की नीयत से वारदात की आशंका सफेद कोट के पीछे छिपे ‘फरिश्तों’ का सम्मान: फर्स्ट बिहार झारखंड ने आयोजित किया डॉक्टर्स कॉन्क्लेव सह आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026बिहार में 4 हजार माफिया पर शिकंजा: पुलिस ने कोर्ट भेजे संपत्ति जब्ती के करीब 800 प्रस्ताव, चिराग की पार्टी के विधायक भी रडार पर

बिहार प्रभारी पर लालू के बयान को कांग्रेस ने अशोभनीय बताया, प्रेमचंद मिश्रा बोले.. मर्यादा तोड़ने को मजबूर ना करे RJD

PATNA : बिहार कांग्रेस प्रभारी की भक्त चरण दास पर आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तरफ से की गई प्रतिक्रिया कांग्रेस और आरजेडी के बीच तकरार और बढ़ा दिया है. कांग्रेस ने लाल

बिहार प्रभारी पर लालू के बयान को कांग्रेस ने अशोभनीय बताया, प्रेमचंद मिश्रा बोले.. मर्यादा तोड़ने को मजबूर ना करे RJD
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार कांग्रेस प्रभारी की भक्त चरण दास पर आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तरफ से की गई प्रतिक्रिया कांग्रेस और आरजेडी के बीच तकरार और बढ़ा दिया है. कांग्रेस ने लालू यादव के बयान पर कड़ा ऐतराज जताया है. कांग्रेस के विधान पार्षद प्रेमचंद्र मिश्रा ने लालू यादव के बयान को अशोभनीय बताया है. प्रेमचंद मिश्रा ने कहा है कि हमारे बिहार कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास के नाम को जिस तरह लालू यादव ने तोड़ मरोड़ कर अमर्यादित तरीके से पेश किया वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है.


प्रेमचंद्र मिश्रा ने कहा है कि लगातार आरजेडी के नेताओं की तरफ से कांग्रेस के नेताओं के ऊपर आपत्तिजनक तरीके से टिप्पणी की जा रही है. आरजेडी को यह नहीं भूलना चाहिए कि अगर कांग्रेस से अपनी मर्यादा तोड़ दे तो आरजेडी के नेताओं को जवाब मिल जाएगा. प्रेमचंद्र मिश्रा ने कहा कि अगर आरजेडी को अपनी हार दिखाई दे रही और इस वजह से वह परेशान हैं तो कांग्रेस कुछ नहीं कर सकती.


दरअसल आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव आज दिल्ली से पटना आ रहे हैं. पटना रवाना होने से पहले राजद सुप्रीमो ने अपनी बेटी मीसा भारती के आवास पर मीडियाकर्मियों से बात की. इस दौरान लालू ने कांग्रेस के बिहार प्रभारी भक्त चरण दास को लेकर अपशब्द का प्रयोग किया. लालू ने भक्त चरण दास के नाम को उल्टे तरीके से बोलते हुए उन्हें भकचोन्हर दास बता दिया. जिसकी काफी आलोचना की जा रही है.


लालू के इस तेवर के साथ ही यह स्पष्ट हो गया है कि बिहार में अब आरजेडी कांग्रेस को ज्यादा तबज्जों देने के मूड में नहीं है. अगर आरजेडी इन दोनों विधानसभा सीटों पर जीत हासिल कर लेती है तो कांग्रेस के लिए आगे की राह बेहद मुश्किल होने वाली है. लालू यादव के इस बयान से यह भी साफ हो गया है कि पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन ठीक नहीं था.


लालू यादव खुद कई दफे यह कह चुके हैं. विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन की वजह से बिहार में महागठबंधन की सरकार नहीं बनी. ऐसे में लालू यादव और दावा कर रहे हैं कि उपचुनाव के इन दोनों सीटों पर आरजेडी के उम्मीदवार की जीत होगी.