ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

Bihar Politics: लालू परिवार में भूचाल! रोहिणी आचार्य के बाद तीन और बहनों ने छोड़ा राबड़ी आवास, दिल्ली के लिए हो गईं रवाना

Bihar Politics: आरजेडी की चुनावी हार के बाद लालू परिवार में तनाव बढ़ा गया है. रोहिणी आचार्य के बाद तेजस्वी यादव की तीन और बहनें राबड़ी आवास छोड़कर दिल्ली के लिए रवाना हो गईं.

Bihar Politics
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Politics: इस वक्त की बड़ी खबर बिहार की सियासत से निकलकर सामने आ रही है, जहां विधानसभा चुनाव में आरजेडी की दुर्गति के बाद लालू फैमिली में भूचाल आ गया है। रोहिणी आचार्य के लालू परिवार से नाता तोड़ने और राजनीति को छोड़ने के बाद तेजस्वी यादव की तीन और बहनों ने राबड़ी आवास छोड़ दिया और दिल्ली के लिए रवाना हो गई हैं।


दरअसल, बिहार विधानसभा चुनाव में आरजेडी की करारी हार के बाद लालू परिवार में तनाव बढ़ गया है। आरजेडी चीफ लालू प्रसाद यादव को अपनी किडनी डोनेट करने वाली उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने तेजस्वी यादव, उनके सलाहकार और राज्यसभा सांसद संजय यादव के साथ साथ रमीज खान पर गंभीर आरोप लगाया है और मोर्चा खोल दिया है।


राजनीति के साथ साथ लालू परिवार से हर नाता तोड़ने का एलान करने के बाद रोहिणी दिल्ली के लिए रवाना हो गईं थीं। पटना एयरपोर्ट पर उन्होंने मीडिया से बातचीत में बताया कि कैसे आरजेडी की हार पर सवाल पूछने पर उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया। रोहिणी ने यहां तक कह दिया था कि उन्हे चप्पल से पीटा गया। 


इसके बाद वह दिल्ली रवाना हो गईं थी और वहां से सिंगापुर जाने का प्लान है। इस बीच रोहिणी आचार्य सोशल मीडिया के जरिए अपनी बातों को रख रही हैं। इन सबके बीच तेजस्वी यादव की तीन और बहनों ने राबड़ी आवास छोड़ दिया और वे भी अपने बच्चों समेत दिल्ली के लिए रवाना हो गईं।


रोहिणी आचार्य के साथ इस तरह का व्यवहार होने के बाद अब लालू प्रसाद की तीन बेटियां चंदा यादव, राज लक्ष्मी यादव और रागिनी यादव ने भी राबड़ी आवास छोड़ दिया है और अपने परिवार और बच्चों समेत दिल्ली के लिए प्रस्थान कर गईं हैं। 


बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव में आरजेडी को प्रचंड जीत की संभावना थी। जीत का जश्न मनाने के लिए पूरा लालू परिवार राबड़ी आवास में मौजूद था हालांकि चुनाव के जो नतीजे आए वह हैरान करने वाले थे। तेजस्वी यादव और उनकी टीम के सभी दांव उल्टे पड़ गए और आरजेडी के साथ साथ महागठबंधन को बिहार में दुर्गति का सामना करना पड़ा। नतीजा हुआ कि लालू परिवार में विद्रोह हो गया है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता