ब्रेकिंग
शराब के अड्डे पर छापेमारी करने पहुंची पुलिस पर हमला, महिला दारोगा समेत 2 पुलिसकर्मी घायलJDU बैठक में बनेगी नई रणनीति! संजय झा बोले- ‘अब लाठी में तेल लगाने वाली राजनीति नहीं’, विधायकों को सिखाएंगे नया तरीका; दिल्ली से आएंगे एक्सपर्टPM Modi Birthday: PM मोदी के जन्मदिन पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा प्लान, ‘सरकार आपके द्वार’ से होगा जनता की समस्याओं का समाधानBihar Daroga Bharti: परीक्षा केंद्र पर मोबाइल चलाते दिखे वीक्षक, CCTV में मिली गड़बड़ी; EOU अब BPSC से पूछेगी सवालBihar News: बिहार में बाढ़ से टूटे मकान अब पीएम आवास योजना से बनेंगे? शिवराज के ऐलान से जगी उम्मीदशराब के अड्डे पर छापेमारी करने पहुंची पुलिस पर हमला, महिला दारोगा समेत 2 पुलिसकर्मी घायलJDU बैठक में बनेगी नई रणनीति! संजय झा बोले- ‘अब लाठी में तेल लगाने वाली राजनीति नहीं’, विधायकों को सिखाएंगे नया तरीका; दिल्ली से आएंगे एक्सपर्टPM Modi Birthday: PM मोदी के जन्मदिन पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा प्लान, ‘सरकार आपके द्वार’ से होगा जनता की समस्याओं का समाधानBihar Daroga Bharti: परीक्षा केंद्र पर मोबाइल चलाते दिखे वीक्षक, CCTV में मिली गड़बड़ी; EOU अब BPSC से पूछेगी सवालBihar News: बिहार में बाढ़ से टूटे मकान अब पीएम आवास योजना से बनेंगे? शिवराज के ऐलान से जगी उम्मीद

सम्राट सरकार का लालू परिवार को अल्टीमेटम, 15 दिन के अंदर खाली करना होगा राबड़ी आवास

Bihar Politics: बिहार सरकार ने 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास खाली करने के लिए लालू परिवार को 15 दिनों का अल्टीमेटम दिया है. 25 नवंबर 2025 को इस आवास को खाली करने का आदेश जारी किया गया था, लेकिन अब तक लालू परिवार की ओर से इसे खाली नहीं किया गया है.

Bihar Politics
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में एक बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों के अनुसार, सम्राट सरकार ने लालू प्रसाद यादव परिवार को 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास खाली करने के लिए 15 दिनों का नया अल्टीमेटम दिया है।


इससे पहले 25 नवंबर 2025 को इस आवास को खाली करने का आदेश जारी किया गया था, लेकिन अब तक लालू परिवार की ओर से इसे खाली नहीं किया गया है। इसी को देखते हुए सरकार ने सख्त रुख अपनाते हुए दोबारा समय सीमा तय की है। 10 सर्कुलर रोड स्थित इस आवास में पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव रहते हैं। 


हालांकि इस पूरे मामले पर अब तक सरकार या संबंधित विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में इसको लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। जानकारी के मुताबिक, लगभग 20 साल बाद लालू परिवार को इस सरकारी आवास को खाली करने का नोटिस दिया गया था। 


बिहार भवन निर्माण विभाग ने 25 नवंबर 2025 को राबड़ी देवी को पहला नोटिस जारी किया था। आदेश में स्पष्ट किया गया था कि यह आवास अब बिहार विधान परिषद के आवासन के लिए आवंटित कर दिया गया है, जबकि पटना केंद्रीय पुल के तहत आवास संख्या 39 हार्डिंग रोड को इसके लिए निर्धारित किया गया है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता