ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

छोटे भाई नीतीश पर भड़के लालू, बोले..500 करोड़ खर्च कर चेहरा चमका रहे, लेकिन गरीब को नहीं दे रहे एंबुलेंस

PATNA: विधानसभा चुनाव से पहले लालू प्रसाद अपने छोटे भाई नीतीश कुमार पर रोज भड़क रहे हैं. लगातार निशाना साधा रहे हैं. लालू ने कहा कि चेहरा चमकाने पर 500 करोड़ रुपए खर्च कर रहे हैं,

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: विधानसभा चुनाव से पहले लालू प्रसाद अपने छोटे भाई नीतीश कुमार पर रोज भड़क रहे हैं. लगातार निशाना साधा रहे हैं. लालू ने कहा कि चेहरा चमकाने पर 500 करोड़ रुपए खर्च कर रहे हैं, लेकिन वह गरीबों को एंबुलेंस तक नहीं दे रहे हैं. 

झूठ के दम पर चमका रहे चेहरा

लालू प्रसाद ने ट्वीट किया कि’’ये 15 वर्षों की सुशासनी उपलब्धियां है. झूठे प्रचार के बूते चेहरा चमकाने वाला सुशासन बाबू विज्ञापन पर 500 करोड़ खर्च कर देगा लेकिन ग़रीब को एम्बुलेंस नहीं देगा. बिहार से प्रतिदिन ऐसी अमानवीय छवियां और कुकृत्य सामने आते रहते है लेकिन ज़ुबान पर जड़ा ताला अभी भी नहीं खुला.’’ इस दौरान कई खबरों की कटिंग भी शेयर किया है. जिसमें एंबुलेंस के अभाव में मौत की खबरें है. 

आवास से नहीं निकलने पर बोल रहे हमला

लॉकडाउन के बाद प्रवासी मजदूरों को लेकर लालू परिवार लगातार सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोल रहा है. पहले तो प्रवासी मजदूरों को लाने का मुद्दा बनाकर सरकार को घेरा. फिर क्वॉरेंटाइन सेंटर के कुव्यवस्था को लेकर सरकार पर निशाना साधते रहे. लालू परिवार अब सीएम नीतीश कुमार के लॉकडाउन के दौरान बाहर नहीं निकलने का मुद्दा उठाकर रहे हैं. लालू-राबड़ी-तेजप्रताप और तेजस्वी बोले रहे हैं कि नीतीश कुमार कोरोना से डर गए है. इसलिए वह आवास से बाहर नहीं निकल रहे है.