ब्रेकिंग
पटना एयरपोर्ट पर पार्किंग होगी अब और आसान, ऐप से पहले ही बुक कर सकेंगे जगह; बिना FASTag वाले वाहन भी कर पाएंगे ऑनलाइन पेमेंटबेतिया के लिबर्टी सिनेमा परिसर में भीषण आग! धधकती लपटों से मची अफरा-तफरी, मौके पर पहुंची दमकलऔरंगाबाद में वर्दी की मर्यादा तार-तार? नशे में एएसआई का ग्रामीणों से विवाद, VIDEO वायरल के बाद निलंबनBihar News: बिहार में बाढ़ से फसल बर्बाद? किसानों के खाते में आएंगे ₹45 हजार तक, लेकिन 33% वाला ये नियम जान लेंBihar Flood: 22 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ से घिरे, 12 जिलों में संकट; जानिए पटना समेत किन इलाकों पर सबसे ज्यादा असरपटना एयरपोर्ट पर पार्किंग होगी अब और आसान, ऐप से पहले ही बुक कर सकेंगे जगह; बिना FASTag वाले वाहन भी कर पाएंगे ऑनलाइन पेमेंटबेतिया के लिबर्टी सिनेमा परिसर में भीषण आग! धधकती लपटों से मची अफरा-तफरी, मौके पर पहुंची दमकलऔरंगाबाद में वर्दी की मर्यादा तार-तार? नशे में एएसआई का ग्रामीणों से विवाद, VIDEO वायरल के बाद निलंबनBihar News: बिहार में बाढ़ से फसल बर्बाद? किसानों के खाते में आएंगे ₹45 हजार तक, लेकिन 33% वाला ये नियम जान लेंBihar Flood: 22 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ से घिरे, 12 जिलों में संकट; जानिए पटना समेत किन इलाकों पर सबसे ज्यादा असर

लालू यादव का राजनीतिक इस्तेमाल बंद करें तेजस्वी, पप्पू यादव बोले.. पहले ठीक से इलाज तो करा दें

PATNA : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बीमार होने और फिर एम्स में उन्हें भर्ती कराए जाने पर जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष पूर्व सांसद पप्पू यादव ने गहरी चिंता जताई है।&nbsp

लालू यादव का राजनीतिक इस्तेमाल बंद करें तेजस्वी, पप्पू यादव बोले.. पहले ठीक से इलाज तो करा दें
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बीमार होने और फिर एम्स में उन्हें भर्ती कराए जाने पर जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष पूर्व सांसद पप्पू यादव ने गहरी चिंता जताई है। 


पप्पू यादव ने आरोप लगाया है कि तेजस्वी यादव लालू यादव का राजनीतिक इस्तेमाल कर रहे हैं। जरूरत पड़ने पर उन्हें बार-बार बिहार लाना बिहार के उपचुनाव में प्रचार कर आना यह सब कुछ राजनीतिक फायदे के लिए हो रहा है। पप्पू यादव ने कहा कि लालू यादव को फिलहाल अच्छे इलाज की जरूरत है ना कि बार-बार बिहार आकर यहां राजनीतिक फायदा उठाने की।


जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष पप्पू यादव ने कहा कि तेजस्वी यादव हो या फिर लालू परिवार का और कोई दूसरा सदस्य सभी यही चाहते हैं कि लालू यादव जल्दी ही शहीद हो जाएं। लालू यादव के शहीद होने का फायदा उठाने की कोशिश हो रही है। पप्पू यादव ने कहा कि लालू परिवार को यह समझ लेना चाहिए कि यह 90 का दौर नहीं है। बिहार में अब काफी कुछ बदल चुका है। लालू प्रसाद यादव के चेहरे के ऊपर राजनीतिक फायदा उठाने की कोशिश नाकामयाब साबित हो रही है।

टैग्स