ब्रेकिंग
Bihar MLC News : बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज की सदस्यता पर क्यों नहीं चली विपक्ष की मांग? शपथ से पहले दल-बदल कानून का फंस गया पेंच..✦अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी कौन हैं? मास्टर्स की पढ़ाई पूरी, खुद को बताया आत्मनिर्भर; अमेरिका में नौकरी करते हैं होने वाले दामाद✦Bihar Ration Card News : दिवाली-छठ पर घर लौटे प्रवासियों के लिए खुशखबरी! अब घर-घर पहुंचेगा राशन कार्ड, विभाग ने शुरू की तैयारी✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में पाकिस्तान तक को न्योता! बोले- हिंदुस्तान-पाकिस्तान में जहां भी मेरे समर्थक हैं, सब आएं; 4 लाख लोगों को बुलावा✦Bihar Road Accident : जहानाबाद में मौत बनकर आया हार्वेस्टर! छात्रों से भरे ऑटो को मारी टक्कर, 2 इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की मौत...✦Bihar MLC News : बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज की सदस्यता पर क्यों नहीं चली विपक्ष की मांग? शपथ से पहले दल-बदल कानून का फंस गया पेंच..✦अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी कौन हैं? मास्टर्स की पढ़ाई पूरी, खुद को बताया आत्मनिर्भर; अमेरिका में नौकरी करते हैं होने वाले दामाद✦Bihar Ration Card News : दिवाली-छठ पर घर लौटे प्रवासियों के लिए खुशखबरी! अब घर-घर पहुंचेगा राशन कार्ड, विभाग ने शुरू की तैयारी✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में पाकिस्तान तक को न्योता! बोले- हिंदुस्तान-पाकिस्तान में जहां भी मेरे समर्थक हैं, सब आएं; 4 लाख लोगों को बुलावा✦Bihar Road Accident : जहानाबाद में मौत बनकर आया हार्वेस्टर! छात्रों से भरे ऑटो को मारी टक्कर, 2 इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की मौत...

लालू के समर्थन में उतरीं प्रियंका गांधी, कहा- लालू परिवार को वर्षों से किया जा रहा प्रताड़ित

DESK: नौकरी के बदले जमीन रजिस्ट्री कराने के मामले में तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी और बड़ी बेटी मीसा भारती से सीबीआई ने घंटो पूछताछ की। 6 मार्च

लालू के समर्थन में उतरीं प्रियंका गांधी, कहा- लालू परिवार को वर्षों से किया जा रहा प्रताड़ित
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: नौकरी के बदले जमीन रजिस्ट्री कराने के मामले में तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी और बड़ी बेटी मीसा भारती से सीबीआई ने घंटो पूछताछ की। 6 मार्च को राबड़ी देवी से सीबीाई ने करीब पांच घंटे पूछताछ की थी और आज दिल्ली स्थित मीसा भारती के आवास पर पहुंची सीबीआई की टीम ने करीब चार घंटे तक एक नहीं बल्कि दो बार लालू प्रसाद यादव और मीसा भारती से पूछताछ की। 


सीबीआई की इस कार्रवाई से राजद कार्यकर्ता काफी नाराज हैं। बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि बार-बार आने से अच्छा है कि सीबीआई राबड़ी आवास में ही अपना दफ्तर खोल ले। लालू परिवार के समर्थन में कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी उतर आई हैं। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि जो विपक्षी नेता भाजपा के सामने झुकने को तैयार नहीं हैं, उन्हें ED-CBI के जरिये प्रताड़ित किया जा रहा है। आज राबड़ी देवी जी को परेशान किया जा रहा है। @laluprasadrjd जी व उनके परिवार को वर्षों से प्रताड़ित किया जा रहा है, क्योंकि वे झुके नहीं। भाजपा विपक्ष की आवाज दबाना चाहती है।


दरअसल, लैंड फॉर जॉब स्कैम मामले में सोमवार को सीबीआई की टीम ने सोमवार को करीब पांच घंटों तक पूर्व सीएम राबड़ी देवी से पूछताछ की थी। इसके बाद सीबीआई की टीम मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे दिल्ली स्थित मीसा भारती के आवास पहुंची थी। जहां करीब दो घंटे तक टीम ने लालू प्रसाद और उनकी बेटी मीसा भारती से पूछताछ की। इस दौरान मीसा भारती के आवास के बाहर सुरक्षा को सख्त कर दिया गया था। करीब दो घंटों की पूछताछ के बाद सीबीआई की टीम वापस लौट गई। लेकिन फिर दोबारा पूछताछ के लिए सीबीआई की टीम पहुंच गयी करीब दो घंटे और पूछताछ के बाद टीम वहां से लौट गयी। इससे पहले 6 मार्च को राबड़ी देवी से सीबीआई ने पूछताछ की थी।