ब्रेकिंग
प्रशांत किशोर का बड़ा ऐलान, बांकीपुर के 10 हजार युवाओं को दिलाएंगे नौकरी, कहा..बायोडाटा हमारे कार्यालय में जमा करें आरजेडी विधायक बोगो सिंह को बड़ी राहत, MP-MLA कोर्ट ने साक्ष्य के अभाव में किया बरी; क्या है मामला?पप्पू यादव की सुरक्षा पर दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, केंद्र सरकार को दिए यह निर्देशNEET Success Story: MBBS सीट छोड़ चुना BAMS, 2 बार UPSC प्रीलिम्स पास कर बनीं सफल आयुर्वेद डॉक्टरहत्याकांड की CID जांच शुरू, DIG जयंत कांत के नेतृत्व में टीम ने किया घटनास्थल का दौराप्रशांत किशोर का बड़ा ऐलान, बांकीपुर के 10 हजार युवाओं को दिलाएंगे नौकरी, कहा..बायोडाटा हमारे कार्यालय में जमा करें आरजेडी विधायक बोगो सिंह को बड़ी राहत, MP-MLA कोर्ट ने साक्ष्य के अभाव में किया बरी; क्या है मामला?पप्पू यादव की सुरक्षा पर दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, केंद्र सरकार को दिए यह निर्देशNEET Success Story: MBBS सीट छोड़ चुना BAMS, 2 बार UPSC प्रीलिम्स पास कर बनीं सफल आयुर्वेद डॉक्टरहत्याकांड की CID जांच शुरू, DIG जयंत कांत के नेतृत्व में टीम ने किया घटनास्थल का दौरा

लालू ने जला दी लालटेन, RJD ऑफिस में पहुंचते ही टाइट हो गए सुप्रीमो

PATNA : 4 साल के लंबे इंतजार के बाद आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव आज पार्टी दफ्तर पहुंचे। लालू यादव के पार्टी दफ्तर पहुंचने का इंतजार बड़ी बेसब्री से किया जा रहा था। पार्टी

लालू ने जला दी लालटेन, RJD ऑफिस में पहुंचते ही टाइट हो गए सुप्रीमो
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA : 4 साल के लंबे इंतजार के बाद आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव आज पार्टी दफ्तर पहुंचे। लालू यादव के पार्टी दफ्तर पहुंचने का इंतजार बड़ी बेसब्री से किया जा रहा था। पार्टी के तमाम बड़े नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर मौजूद थे। आखिरकार इंतजार खत्म हुआ और लालू यादव ने आरजेडी की लाइट जला दी।


आरजेडी ऑफिस में 6 टन वजनी संगमरमर के लालटेन का निर्माण कराया गया है। 11 फीट ऊंचे इस से लालटेन में चौबीसों घंटे लौ जलती रहेगी। लालू यादव ने इस लालटेन का आज उद्घाटन कर दिया। आपको बता दें कि लालटेन का निर्माण कराए जाने के बाद उसे लालू यादव के उद्घाटन तक तस्वीर खींचने और मीडिया कवरेज से रोका गया था। इसके लिए बजाप्ता आरजेडी कार्यालय के गेट को ही बंद कर दिया गया था और हर तरफ से ऊंची चादर लगा दी गई थी।


लालू यादव आज पार्टी कार्यालय पहुंचे तो अपने चाहने वालों के बीच खुद को पाकर वह ज्यादा बेहतर महसूस कर रहे थे। आपको बता दें कि लालू यादव कि कल पटना के विशेष अदालत में पेशी हुई थी। चारा घोटाला मामले से जुड़े एक केस में लालू यादव को कोर्ट ने सशरीर उपस्थित रहने का आदेश दिया था। लालू यादव बांका ट्रेजरी केस में कोर्ट में हाजिर होने के लिए पटना पहुंचे और आज उन्होंने पार्टी कार्यालय पहुंचकर लालटेन का उद्घाटन किया। लालू यादव बिहार में सियासी माहौल गर्म है। जेडीयू यह बताने से नहीं चूक रहा कि बिहार में अब लालटेन युग खत्म हो चुका है और पिछले 15 सालों से नीतीश कुमार ही बिहार को बिजली से रोशन किए हुए हैं।

लालू ने जला दी लालटेन, RJD ऑफिस में पहुंचते ही टाइट हो गए सुप्रीमो


लालू ने जला दी लालटेन, RJD ऑफिस में पहुंचते ही टाइट हो गए सुप्रीमो


लालू ने जला दी लालटेन, RJD ऑफिस में पहुंचते ही टाइट हो गए सुप्रीमो


लालू ने जला दी लालटेन, RJD ऑफिस में पहुंचते ही टाइट हो गए सुप्रीमो