ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

लालू ने कांग्रेस को बतायी औकात, बोले.. हारने के लिए गठबंधन में सीट नहीं देते, भक्त चरणदास पर भी बरसे

DELHI : बिहार विधानसभा उपचुनाव में अकेले लड़ने का फैसला तेजस्वी यादव ने लिया था। कांग्रेस की परवाह किए बगैर तेजस्वी यादव ने दोनों सीटों पर अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी थी। अ

लालू ने कांग्रेस को बतायी औकात, बोले.. हारने के लिए गठबंधन में सीट नहीं देते, भक्त चरणदास पर भी बरसे
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

 DELHI : बिहार विधानसभा उपचुनाव में अकेले लड़ने का फैसला तेजस्वी यादव ने लिया था। कांग्रेस की परवाह किए बगैर तेजस्वी यादव ने दोनों सीटों पर अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी थी। अब लालू यादव ने भी तेजस्वी के इस फैसले पर मुहर लगा दी है। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पटना पहुंचने वाले हैं और पटना आने से ठीक पहले लालू ने कांग्रेस को औकात बता दी है।


लालू यादव से जब यह पूछा गया कि बिहार उपचुनाव में गठबंधन खत्म हो गया है तो उन्होंने कहा कि गठबंधन क्या होता है? गठबंधन हारने के लिए नहीं होता हम हारने के लिए दोनों सीट कांग्रेस को नहीं दे सकते थे। यह पूछे जाने पर कि भक्त चरणदास लगातार यह कह रहे थे कि आरजेडी बीजेपी के लिए काम कर रही है इस सवाल पर लालू यादव ने कहा कि भक्त चरण दास भकचोनहर हैं।


लालू के इस तेवर के साथ ही यह स्पष्ट हो गया है कि बिहार में अब आरजेडी कांग्रेस को ज्यादा तबज्जों देने के मूड में नहीं है। अगर आरजेडी इन दोनों विधानसभा सीटों पर जीत हासिल कर लेती है तो कांग्रेस के लिए आगे की राह बेहद मुश्किल होने वाली है। लालू यादव के इस बयान से यह भी साफ हो गया है कि पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन ठीक नहीं था। लालू यादव खुद कई दफे यह कह चुके हैं। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन की वजह से बिहार में महागठबंधन की सरकार नहीं बनी। ऐसे में लालू यादव और दावा कर रहे हैं कि उपचुनाव के इन दोनों सीटों पर आरजेडी के उम्मीदवार की जीत होगी।


कांग्रेज और आरजेडी में जुबानी जंग तेज हो गयी है। पटना लौटने से पहले दिल्ली में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने बिहार कांग्रेस प्रभारी भक्त चरणदास पर निशाना साधा है। लालू यादव ने भक्त चरणदास के लिए अपमानजनक शब्द का प्रयोग किया है। लालू ने भक्त चरणदास को भकचोनहर कहा। लालू ने उपचुनाव पर कहा कि वे कांग्रेस को फिर हारने के लिए टिकट देते क्या?






टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें