ब्रेकिंग
Bihar MLC News : बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज की सदस्यता पर क्यों नहीं चली विपक्ष की मांग? शपथ से पहले दल-बदल कानून का फंस गया पेंच..✦अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी कौन हैं? मास्टर्स की पढ़ाई पूरी, खुद को बताया आत्मनिर्भर; अमेरिका में नौकरी करते हैं होने वाले दामाद✦Bihar Ration Card News : दिवाली-छठ पर घर लौटे प्रवासियों के लिए खुशखबरी! अब घर-घर पहुंचेगा राशन कार्ड, विभाग ने शुरू की तैयारी✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में पाकिस्तान तक को न्योता! बोले- हिंदुस्तान-पाकिस्तान में जहां भी मेरे समर्थक हैं, सब आएं; 4 लाख लोगों को बुलावा✦Bihar Road Accident : जहानाबाद में मौत बनकर आया हार्वेस्टर! छात्रों से भरे ऑटो को मारी टक्कर, 2 इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की मौत...✦Bihar MLC News : बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज की सदस्यता पर क्यों नहीं चली विपक्ष की मांग? शपथ से पहले दल-बदल कानून का फंस गया पेंच..✦अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी कौन हैं? मास्टर्स की पढ़ाई पूरी, खुद को बताया आत्मनिर्भर; अमेरिका में नौकरी करते हैं होने वाले दामाद✦Bihar Ration Card News : दिवाली-छठ पर घर लौटे प्रवासियों के लिए खुशखबरी! अब घर-घर पहुंचेगा राशन कार्ड, विभाग ने शुरू की तैयारी✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में पाकिस्तान तक को न्योता! बोले- हिंदुस्तान-पाकिस्तान में जहां भी मेरे समर्थक हैं, सब आएं; 4 लाख लोगों को बुलावा✦Bihar Road Accident : जहानाबाद में मौत बनकर आया हार्वेस्टर! छात्रों से भरे ऑटो को मारी टक्कर, 2 इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की मौत...

लालू-मीसा से CBI की पूछताछ पर बोले राजद MLC, बीजेपी के लिए काम कर रही CBI, इससे लालू डरने वाले नहीं

PATNA: जमीन के बदले नौकरी के मामले में सीबीआई की एक टीम ने आज राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनकी बड़ी मीसा भारती से दिल्ली स्थित आवास पर पूछताछ की। सीबीआई ने करीब तीन घंटे

लालू-मीसा से CBI की पूछताछ पर बोले राजद MLC, बीजेपी के लिए काम कर रही CBI, इससे लालू डरने वाले नहीं
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: जमीन के बदले नौकरी के मामले में सीबीआई की एक टीम ने आज राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनकी बड़ी मीसा भारती से दिल्ली स्थित आवास पर पूछताछ की। सीबीआई ने करीब तीन घंटे दोनों से सवाल-जवाब किये। इससे पहले कल सोमवार को इसी मामले में सीबीआई ने उनकी पत्नी व बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी से पटना में पूछताछ की थी। राबड़ी देवी से भी करीब 4 घंटे तक पूछताछ की गयी। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और मीसा भारती से दिल्ली में हुई पूछताछ पर आरजेडी एमएलसी सुनील सिंह ने बीजेपी और सीबीआई पर हमला बोला। कहा कि इतनी हड़बड़ी क्या थी जब लालू जी स्वस्थ हो जाते तब जितना सवाल पूछना है पूछते।


आरजेडी एमएलसी सुनील सिंह ने कहा कि पूरा प्रकरण लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर बीजेपी करवा रही है। आजकल बीजेपी के प्रमुख कार्यकर्ता के रूप में सीबीआई काम कर रही है। बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता जितना काम नहीं कर रहे पार्टी के लिए उससे ज्यादा सीबीआई,ईडी और इनकम टैक्स बीजेपी के लिए काम कर रही है। केंद्र की मोदी सरकार को शर्म नहीं आता कि 78 वर्ष का व्यक्ति जो सिंगापुर से इलाज कराके लौटे हैं। उनसे पूछताछ कर सीबीआई परेशान कर रही है। सुनील सिंह ने कहा कि जब वे पूरी तरह से स्वस्थ हो जाते तो सीबीआई को जितना सवाल पूछना है पूछ लेते। अभी क्यों उन्हें परेशान किया जा रहा है। 


सुनील सिंह ने कहा कि कर्नाटका में बीजेपी के नेता के घर से 10 करोड़ बरामद हुआ है और पूछताछ लालू यादव से करने सीबीआई की टीम पहुंची है। राजद सुप्रीमो को बीजेपी परेशान करने में लगी है। पिछले 8 साल में एक भी बीजेपी के नेता के घर पर छापेमारी नहीं की गयी लेकिन मैं गारंटी के साथ कहता हूं कि बीजेपी के 80% नेता भ्रष्टाचारी हैं। अगर इन बीजेपी नेताओं के यहां रेड किया जाए तो करोड़ों  की संपत्ति मिलेगी। बीजेपी में रहने वाला राजा हरिशचंद्र होता है जबकि दूसरे पार्टी में जाते ही लोग डाकू खड़क सिंह हो जाते हैं। केंद्र सरकार बदले की भावना से सरकारी एजेंसी का दुरुपयोग कर रही है। सीबीआई एक केस को 19 साल से कनक्लूड नहीं कर पा रही है। यह सीबीआई के लिए शर्म की बात है लेकिन इससे लालू यादव डरने वाले नहीं। अब स्थिति यह है कि सीबीआई को कोई गंभीरता से नहीं लेता है।

टैग्स