ब्रेकिंग
पटना में छठ का प्रसाद बनाते समय लगी आग, 8 लोग PMCH में भर्ती, व्रती ने नहीं दिया सुबह का अर्घ्य✦समस्तीपुर में छठ घाट पर पिस्टल लहराने के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 3 देसी पिस्तौल और 3 कारतूस बरामद✦बिहार बोर्ड में IAS अध्यक्ष के बाद अब उपाध्यक्ष भी आईएएस अफसर, जारी हुई अधिसूचना...✦सहरसा में टेंट हाउस के घर और गोदाम में लगी आग, एक करोड़ से अधिक का नुकसान✦छठ की खुशियां मातम में बदलीं: स्टील के ग्लास से ढककर फोड़ रहा था बम, ब्लास्ट में 13 साल के आयुष की मौत✦पटना में छठ का प्रसाद बनाते समय लगी आग, 8 लोग PMCH में भर्ती, व्रती ने नहीं दिया सुबह का अर्घ्य✦समस्तीपुर में छठ घाट पर पिस्टल लहराने के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 3 देसी पिस्तौल और 3 कारतूस बरामद✦बिहार बोर्ड में IAS अध्यक्ष के बाद अब उपाध्यक्ष भी आईएएस अफसर, जारी हुई अधिसूचना...✦सहरसा में टेंट हाउस के घर और गोदाम में लगी आग, एक करोड़ से अधिक का नुकसान✦छठ की खुशियां मातम में बदलीं: स्टील के ग्लास से ढककर फोड़ रहा था बम, ब्लास्ट में 13 साल के आयुष की मौत

ललन सिंह ने लालू परिवार को ललकारा, बिहार में सुशासन लेकिन चुनाव बाद विपक्ष लापता हो जाएगा

PATNA : गोपालगंज हत्याकांड को लेकर नीतीश सरकार पर हमलावर तेजस्वी यादव और उनके परिवार को जेडीयू सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने करारा जवाब दिया है. ललन सिंह ने लॉकडाउन के बाद

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA : गोपालगंज हत्याकांड को लेकर नीतीश सरकार पर हमलावर तेजस्वी यादव और उनके परिवार को जेडीयू सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने करारा जवाब दिया है. ललन सिंह ने लॉकडाउन के बाद पहली बार चुप्पी तोड़ते हुए विपक्ष पर जोरदार हमला बोला है. जेडीयू सांसद ने कहा है कि तेजस्वी यादव गोपालगंज जाने की बात कर रहे हैं लेकिन उन्हें गया और जहानाबाद का रास्ता याद नहीं है.

गया और जहानाबाद का रास्ता क्यों भूले

जेडीयू सांसद ने चुन चुन कर विपक्ष और खासतौर पर आरजेडी के हमलों का जवाब दिया है. ललन सिंह ने कहा है कि बिहार में सुशासन है और हमेशा रहेगा अपराध को लेकर यहां एक नजरिए से शासन काम करता है. गोपालगंज के मामले में भी आवश्यक कार्रवाई होगी. लेकिन तेजस्वी यादव गया और जहानाबाद की घटनाओं पर चुप्पी क्यों साध लेते हैं. ललन सिंह ने कहा है कि तेजस्वी के अंदर भी लालू यादव का जिन है लिहाजा उनकी राजनीति में भी लालू का असर है.



चुनाव के बाद विपक्ष का पता हो जाएगा साफ

ललन सिंह विपक्ष की तरफ से हो रही मौजूदा बयानबाजी को बरसाती बताते हुए कहां है कि या बयानबाजी भी चुनाव के साथ-साथ खत्म हो जाएगी. जदयू सांसद ने कहा है कि विधानसभा चुनाव के बाद विपक्ष का कहीं अता पता नहीं रहने वाला. लॉकडाउन और महामारी के बीच जो लोग बिहार छोड़कर भाग गए थे वह आज बयानबाजी कर रहे हैं. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आपदा में दिन रात काम किया और अब सियासत करने वाले प्रवासी कूद पड़े हैं.


टैग्स