ब्रेकिंग
सोने-चांदी के मुकुट और महंगे गिफ्ट न लें, भाजपा नेताओं से नितिन नबीन ने की अपील ✦धनकुबेर निकले पति -पत्नी: भ्रष्ट ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 80 लाख कैश मिला, जमीन के कई कागजात और 48 घड़ी बरामद✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦सोने-चांदी के मुकुट और महंगे गिफ्ट न लें, भाजपा नेताओं से नितिन नबीन ने की अपील ✦धनकुबेर निकले पति -पत्नी: भ्रष्ट ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 80 लाख कैश मिला, जमीन के कई कागजात और 48 घड़ी बरामद✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास

‘ललन सिंह को मेरी जरुरत नहीं, उनके पास बहुत वोट है’ : बाहुबली अनंत सिंह बोले- हम न तो लालू के साथ हैं न ही नीतीश के साथ

PATNA : लोकसभा चुनाव के बीच 15 दिनों के पैरोल पर जेल से बाहर आए मोकामा के पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने अपने बयान से बिहार की सियासत को एक नई गर्माहट दे दी है। कहा जा रहा

‘ललन सिंह को मेरी जरुरत नहीं, उनके पास बहुत वोट है’ : बाहुबली अनंत सिंह बोले- हम न तो लालू के साथ हैं न ही नीतीश के साथ
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA : लोकसभा चुनाव के बीच 15 दिनों के पैरोल पर जेल से बाहर आए मोकामा के पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने अपने बयान से बिहार की सियासत को एक नई गर्माहट दे दी है। कहा जा रहा है कि मुंगेर में जेडीयू उम्मीदवार ललन सिंह को चुनाव में लाभ पहुंचाने के लिए अनंत सिंह जेल से बाहर आए हैं। हालांकि अनंत सिंह ने ऐसी किसी भी बात से इनकार किया है और कहा कि ललन सिंह को उनकी जरुरत नहीं है। वे चुनाव जीतने में खुद सक्षम हैं।


मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह ने कहा कि वे चार भाई हैं। जिसमें से तीन भाइयों की मौत हो चुकी है। भतीजा सब आपस में लड़ता-झगड़ता है। इसलिए बंटवारा करना है। बंटवारा करने के लिए ही वह जेल से बाहर आए हैं और सबका कागज बनवा रहे हैं। इसी बीच जनता जहां बुलाती है, तो मिल लेते हैं। लगातार पांच बार विधायक रहे हैं, इसलिए जनता खोजती है। 


अनंत सिंह ने कहा कि जिस जनता ने इतनी बार जिताया, उससे मिलने तो हम जाएंगे ही। मोकामा की जनता मुझे खूब प्यार देती है और हम भी जनता से बहुत प्यार करते हैं। जनता की जो भी समस्या सुलझने वाली होती है, उसे हम जरूर सुलझा देते हैं। जिसकी जितनी मदद करने लायक होती है, उसकी उतनी मदद करते हैं और जो काम होने लायक नहीं होता है तो स्पष्ट कह देते हैं कि नहीं होगा।


मुंगेर लोकसभा चुनाव में ललन सिंह को लाभ पहुंचाने के लिए क्या आपको जेल से बाहर निकाला गया है? इस सवाल का जवाब देते हुए अनंत सिंह ने कहा कि हमको कोई जेल से नहीं निकाला है। बल्कि कोर्ट के आदेश पर हम जेल से बाहर आए हैं। ललन सिंह को हमारी जरुरत ही नहीं है। उनके पास खुद बहुत वोट है। उनका क्षेत्र तो 6 विधानसभा में है। हम तो एक ही विधानसभा में घूमते हैं। 


खुद को छोटे सरकार कहे जाने के पर अनंत सिंह ने कहा कि हम सबकी बात सुनते हैं। बड़का नेता सब तो गाड़ी बढ़ाकर चल देता है। लेकिन हम रुककर लोगों से उनका हालचाल लेते हैं। इसीलिए लोग मुझे प्यार करते हैं। जिनको कोई नहीं पूछता है, उन सबको हम पूछते हैं। आप लालू के साथ रहे, अब नीतीश कुमार के साथ चले गए हैं? इस सवाल पर अनंत सिंह ने दो टूक शब्दों में कहा कि हम किसी के साथ नहीं हैं।