ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

Bihar Vidhan sabha : ललन सिंह के सपोर्ट में BJP, कहा - मुसलमानों को विकास से कोई मतलब नहीं, मदनी के कार्यक्रम में लहराया गया ISIS का झंडा

PATNA : जदयू के बड़े लीडर और नरेंद्र मोदी सरकार के मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह के एक बयान से सियासी बवाल मचा है। राजद जहां ललन सिंह पर इस बयान को लेकर आपत्ति जाता रही

Bihar Vidhan sabha : ललन सिंह के सपोर्ट में BJP, कहा - मुसलमानों को विकास से कोई मतलब नहीं, मदनी के कार्यक्रम में लहराया गया ISIS का झंडा
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : जदयू के बड़े लीडर और नरेंद्र मोदी सरकार के मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह के एक बयान से सियासी बवाल मचा है। राजद जहां ललन सिंह पर इस बयान को लेकर आपत्ति जाता रही है तो वहीं एनडीए की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा इसका समर्थन कर रही है। ऐसे में बिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र में भाग लेने पहुंचे बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने ललन सिंह का खुलकर सपोर्ट किया है। उन्होंने कहा है कि बिहार के मुसलमानों को विकास से कोई मतलब नहीं है। ललन सिंह ठीक कहते हैं।


भाजपा विधायक ने कहा कि जदयू नेता और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने जो भी कहा है वह बिल्कुल सही कहा है। यह सच्चाई है बिहार के मुसलमानों को विकास से कोई मतलब नहीं है। विकास के नाम पर वे वोट नहीं करते हैं। वे 21वी सदी में भी वक्फ बोर्ड की बात कर रहे हैँ। मौलाना मदनी के कार्यक्रम में काला और उजला झंडा लहराया गया जो आईएसआईएस की निशानी है। सरकार को इस पर कार्रवाई करनी चाहिए।


उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष को विकास से कोई मतलब नहीं है। सदन में सवाल उठाएं तो सरकार जवाब देगी। बिहार में हार गये तो झारखंड की बात कर रहे हैँ। वे मुंगेरीलाल का हसीन सपना देखते रहें।  सदन में विपक्ष अपना सवाल रखे। उनका स्वागत है। उनके सभी सवालों का जवाब देने में सरकार सक्षम है। बीजेपी विधायक न विप7 पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया। सदन में हंगामे के आसार पर उन्होंने कहा कि यह गलत बात है।


गौरतलब हो कि, रविवार को मुजफ्फरपुर लंगट सिंह कालेज मैदान में आयोजित जदयू के जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में खुले अधिवेशन को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय के लोग जदयू को वोट नहीं देते। लेकिन, सीएम नीतीश कुमार इसकी परवाह किए बगैर सबके विकास के लिए काम करते हैं। उन्होंने कहा कि मुसलमान समाज हमेशा उन लोगों को वोट करता है जिन्होंने उनके लिए आजतक कुछ नहीं किया। कहा कि मदरसा बोर्ड के शिक्षकों को लालू यादव की सरकार में चार हजार वेतन मिलता था। आज उन्हें सातवें वेतन आयोग का लाभ मिल रहा है। यह नीतीश कुमार की देन है। एनडीए सरकार ने मुसलमानों के उत्थान के लिए कई का किया है।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें