ब्रेकिंग
सोने-चांदी के मुकुट और महंगे गिफ्ट न लें, भाजपा नेताओं से नितिन नबीन ने की अपील ✦धनकुबेर निकले पति -पत्नी: भ्रष्ट ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 80 लाख कैश मिला, जमीन के कई कागजात और 48 घड़ी बरामद✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦सोने-चांदी के मुकुट और महंगे गिफ्ट न लें, भाजपा नेताओं से नितिन नबीन ने की अपील ✦धनकुबेर निकले पति -पत्नी: भ्रष्ट ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 80 लाख कैश मिला, जमीन के कई कागजात और 48 घड़ी बरामद✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास

ललन सिंह के मिशन मोकामा की शुरुआत कल से, बाढ़ के अगवानपुर में करेंगे जन संवाद

BARH : बिहार की 3 विधानसभा सीटों पर आने वाले वक्त में उपचुनाव होना है. इसमें सबसे खास सीट मोकामा विधानसभा की है. मोकामा विधानसभा उपचुनाव से ठीक पहले जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष अपन

ललन सिंह के मिशन मोकामा की शुरुआत कल से, बाढ़ के अगवानपुर में करेंगे जन संवाद
First Bihar
2 मिनट

BARH : बिहार की 3 विधानसभा सीटों पर आने वाले वक्त में उपचुनाव होना है. इसमें सबसे खास सीट मोकामा विधानसभा की है. मोकामा विधानसभा उपचुनाव से ठीक पहले जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष अपने खास मिशन की शुरुआत करने जा रहे हैं. दरअसल जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह कल्याणी सोमवार को बाढ़ के अगवानपुर पहुंचने वाले हैं. अगवानपुर में उनका जनसंवाद कार्यक्रम रखा गया है. इस दौरान ललन सिंह का अभिनंदन भी किया जाएगा.




जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह कल यानी सोमवार को बाढ़ पहुंचेंगे। इस दौरान वे पूरे बाढ़ और पंडारक विधानसभा के कई पंचायतों का दौरा करेंगे। साथ ही वे लोगों की समस्या को भी सुनेगे। दरअसल, ललन सिंह का शहरी, बिहारी बीघा, मददपुर सहित कई पंचायत में जाने का प्रोग्राम है। बाढ़ के अगवानपुर में जेडीयू के युवा नेता मुन्ना सिंह के प्रांगण में सांसदों से उनकी मुलाकात होगी। 




जेडीयू नेता मुन्ना सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन को लेकर बड़ी तैयारी की जा रही है। ललन सिंह के लिए 600 बाइक, 150 गाड़ियां, दर्जनों बैंड पार्टी, फूलों का छिड़काव होगा। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस प्रोग्राम में 5 हजार से ज्यादा लोगों का जुटान होगा। इसमें सभी संघटन के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जेडीयू कार्यकर्ता के साथ जनता मौजूद रहेगी। मोकामा विधानसभा का आगाज अगवानपुर से किया जा सकता है। 


टैग्स