ब्रेकिंग
25 नवंबर को होगी अनंत सिंह की बेटी की शादी, बहू के लिए ससुर ने बनवाया नया मकान✦मधेपुरा में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-ऑटो और दो बाइकों में टक्कर, एक की मौत 14 घायल✦खेसारी लाल को देखने के लिए उमड़ी भारी भीड़, समस्तीपुर-पटना मुख्य सड़क पर 3 घंटे तक लगा रहा जाम, एंबुलेंस भी फंसी✦बिहार कैबिनेट की बैठक खत्म, 31 एजेंडों पर लगी मुहर; सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा✦संजय झा से मिले स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, आधे घंटे तक हुई बातचीत; सरकार में बड़ी जिम्मेदारी मिलने की अटकलें तेज✦25 नवंबर को होगी अनंत सिंह की बेटी की शादी, बहू के लिए ससुर ने बनवाया नया मकान✦मधेपुरा में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-ऑटो और दो बाइकों में टक्कर, एक की मौत 14 घायल✦खेसारी लाल को देखने के लिए उमड़ी भारी भीड़, समस्तीपुर-पटना मुख्य सड़क पर 3 घंटे तक लगा रहा जाम, एंबुलेंस भी फंसी✦बिहार कैबिनेट की बैठक खत्म, 31 एजेंडों पर लगी मुहर; सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा✦संजय झा से मिले स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, आधे घंटे तक हुई बातचीत; सरकार में बड़ी जिम्मेदारी मिलने की अटकलें तेज

ललन सिंह का सुशील मोदी पर पलटवार, कहा- आपसे ज्यादा अपमानित कोई नहीं हुआ है

PATNA : जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह और बीजेपी सांसद सुशील कुमार मोदी के बीच का ट्वीटर वार थमने का नाम नहीं ले रहा है। ललन सिंह ने बीजेपी सांसद सुशील कुमार मोदी पर एक बार फ

ललन सिंह का सुशील मोदी पर पलटवार, कहा- आपसे ज्यादा अपमानित कोई नहीं हुआ है
First Bihar
2 मिनट

PATNA : जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह और बीजेपी सांसद सुशील कुमार मोदी के बीच का ट्वीटर वार थमने का नाम नहीं ले रहा है। ललन सिंह ने बीजेपी सांसद सुशील कुमार मोदी पर एक बार फिर बड़ा हमला बोला है। मोदी के एक ट्वीट का जवाब देते हुए ललन सिंह ने कहा है कि सुशील मोदी, आप की वेदना इसमें साफ झलक रही है। आपसे ज्यादा अपमानित भला कौन हुआ है ? आपने तो अपने अपमान का घूंट भी पिया है। खैर हम लोगों की सहानुभूति आपके साथ है। अगर आपको कुछ मिल जाता है तो मेरी शुभकामनाएं आपके साथ है।




दरअसल, बुधवार को बीजेपी सांसद सुशील कुमार मोदी ने अपने ट्वीटर हैंडल के माध्यम से कहा था कि नीतीश कुमार ने जार्ज फर्नाडिस,शरद यादव और आरसीपी सिंह सहित अपनी पार्टी के तीन पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्षों को अपमानित कर पार्टी से निकाला, उनके बंगले खाली कराये। ललन सिंह और उपेंद्र कुशवाहा तो माफी मांग कर पार्टी में लौटे। उन्होंने कहा था कि जो अपनी पार्टी के बड़े नेताओं को सम्मान देकर एकजुट नहीं रख सके, वे गुलदस्ता भेंट कर कितने विपक्षी नेताओं को जोड़ पाएँगे। उनका दिल्ली मिशन केवल फोटो सेशन है।




ये पहली बार नहीं है जब ललन सिंह और सुशील मोदी के बीच सियासी वार देखने को मिला हो। दरअसल, बिहार में जब से महागठबंधन की सरकार आई है, तभी से ये दोनों नेता ट्वीटर पर भीड़ रहे हैं। इस बार मोदी ने ललन सिंह का नाम लेते हुए कह दिया कि ललन सिंह और उपेंद्र कुशवाहा तो माफी मांग कर पार्टी में लौटे। इस पर ललन सिंह ने भी अपने अंदाज़ में पलटवार कर दिया और कहा कि आपसे ज्यादा अपमानित कोई नहीं हुआ है। 

टैग्स