ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

क्या गिरिराज की नाराजगी खत्म करना चाहते हैं नीतीश, बेगूसराय का हवाई निरीक्षण करने से थमेगा विवाद?

PATNA : बिहार में बाढ़ आपदा और पटना में जलजमाव को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के निशाने पर रहे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार क्या इस विवाद को खत्म करना चाहते हैं? सीएम नीतीश आज गिर

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : बिहार में बाढ़ आपदा और पटना में जलजमाव को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के निशाने पर रहे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार क्या इस विवाद को खत्म करना चाहते हैं? सीएम नीतीश आज गिरिराज सिंह के संसदीय क्षेत्र बेगूसराय का हवाई निरीक्षण कर रहे हैं, ऐसे में यह सवाल खड़ा हो गया है कि क्या बेगूसराय का एरियल सर्वे  करने से गिरीराज सिंह की नाराजगी खत्म हो जाएगी? 


पटना में आई आपदा के पहले से गिरिराज सिंह नीतीश सरकार और उसके अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल खड़े करते रहे हैं। बेगूसराय में बाढ़ और सूखे के हालात को लेकर गिरिराज सिंह ने सबसे पहले नीतीश कुमार को खरी-खोटी सुनाई थी। बाढ़ आपदा के बीच पीड़ितों तक सरकारी मदद नहीं पहुंचने से नाराज गिरिराज सिंह ने यहां तक कह दिया था कि उनके पास आत्महत्या करने के अलावा और कोई विकल्प बचा नहीं दिखता है। गिरिराज की यह नाराजगी तब और बढ़ गई जब राजधानी पटना जलजमाव से डूब गई। पटना में आई आपदा के बाद गिरिराज सिंह लगातार नीतीश सरकार को आईना दिखा रहे हैं। उन्होंने बिहार में एनडीए की सरकार होने के कारण खुद जनता से माफी भी मांगी है। 


जेडीयू यह कह चुका है कि नीतीश सरकार को गिरिराज सिंह जितना नुकसान पहुंचा चुके हैं उतना नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी नहीं पहुंचाया। अब ऐसे में सीएम नीतीश आज गिरिराज सिंह के संसदीय क्षेत्र बेगूसराय सहित खगड़िया, कटिहार और पूर्णिया जिलों का एरियल सर्वे कर रहे हैं। बेगूसराय को लेकर नीतीश की यह पहल क्या वाकई इस बात का संकेत है कि वह गिरिराज सिंह की नाराजगी खत्म करना चाहते हैं। लेकिन साथ ही साथ बड़ा सवाल यह भी कि क्या गिरिराज नीतीश के एरियल सर्वे करने भर से अपना रुख नरम कर लेंगे।