ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

कुशवाहा के सवालों पर तेजस्वी ने कर दिया खुलासा, बोले ... BJP को भगाने की हुई थी डील

GAYA : बिहार में महागठबंधन की सरकार बने तभी मात्र 6 महीने हुए हैं और यह सरकार लगातार अपने ही पार्टी के नेताओं के बयानों और आरोपों से परेशान है। जिस तरह से पिछले कुछ दिनों से जेडीयू

कुशवाहा के सवालों पर तेजस्वी ने कर दिया खुलासा, बोले ... BJP को भगाने की हुई थी डील
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

GAYA : बिहार में महागठबंधन की सरकार बने तभी मात्र 6 महीने हुए हैं और यह सरकार लगातार अपने ही पार्टी के नेताओं के बयानों और आरोपों से परेशान है। जिस तरह से पिछले कुछ दिनों से जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा लगातार अपनी पार्टी पर हमलावर है और राजद के साथ एक डील की बात कर रहे हैं। इसी को लेकर अब राजद के नेता और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने अपने अपनी प्रतिक्रिया दर्ज की है।


बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि, उपेंद्र कुशवाहा लगातार यह पूछ रहे हैं कि आखिर डील क्या हुआ है तो मैं आज यह बता देना चाहता हूं कि हमारे और जेडीयू के बीच क्या डील हुआ है। तेजस्वी ने कहा कि डील क्या हुआ होगा, बस इतनी सी बात हुई है कि, सांप्रदायिक शक्तियों को रोको और भाजपा को भगाओ। इससे बड़ा अगर कुछ डील होती तो पहले नहीं होती क्या हम लोगों का बस एक ही मकसद है भाजपा को भगाना। अब इस मकसद में उपेंद्र कुशवाहा को साथ देना चाहिए उनको सहयोग करना चाहिए। 


इसके अलावा तेजस्वी यादव ने उपेंद्र कुशवाहा की नाराजगी को लेकर कहा कि अगर वह नाराज है तो अपने नेतृत्व से बात करें ऐसा नहीं है कि नीतीश कुमार ने उनकी बात नहीं मानी है उनको सम्मान नहीं दिया है वह एक बड़े नेता हैं और ना सिर्फ उनको जेडीयू बल्कि हमारी पार्टी राजद भी सम्मान करती है। इसलिए उनको छोटी मोटी चीजों पर ध्यान नहीं देना चाहिए बल्कि एकजुट होकर भाजपा को यहां से भगाने में मदद करना चाहिए।


आपको बताते चलें कि, जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा और नीतीश कुमार के बीच जुबानी जंग जारी है। उपेंद्र कुशवाहा लगातार यह कह रहे हैं कि मुख्यमंत्री को यह स्पष्ट करना चाहिए कि राजद के साथ उनकी क्या डील हुई थी वरना राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई जाए और इस बैठक में मैं यह बताऊंगा कि इस नए गठबंधन को लेकर क्या डील हुई थी जिसके बाद अब तेरे से ज्यादा ने यह खुलासा किया है कि उनके और नीतीश कुमार के बीच किस तरह की डील हुई थी।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें