ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

कुशवाहा की पद यात्रा का दूसरा दिन, नीतीश के विरोध के बहाने रालोसपा को जिंदा रखने की कोशिश

PATNA : नीतीश सरकार के खिलाफ पदयात्रा पर निकले उपेंद्र कुशवाहा ने आज दूसरे दिन तुर्की, सकरी और सरैया से सफर की शुरुआत की है। नीतीश हटाओ -भविष्य बचाओ के नारे के साथ पदयात्रा पर निकले क

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA : नीतीश सरकार के खिलाफ पदयात्रा पर निकले उपेंद्र कुशवाहा ने आज दूसरे दिन तुर्की, सकरी और सरैया से सफर की शुरुआत की है। नीतीश हटाओ -भविष्य बचाओ के नारे के साथ पदयात्रा पर निकले कुशवाहा की कोशिश नीतीश कुमार के विरोध के बहाने अपनी पार्टी को जिंदा रखने की है। लोकसभा चुनाव में सूपड़ा साफ होने के बाद उपेंद्र कुशवाहा को दूसरा झटका नीतीश कुमार ने उनकी पार्टी के दोनों विधायकों को जेडीयू में शामिल करा कर दे दिया था। फिलहाल कुशवाहा की पार्टी का संसद से लेकर विधानसभा तक में कोई वजूद नहीं है। लोकसभा चुनाव के दौरान ही कुशवाहा का साथ उनकी पार्टी के बड़े नेताओं ने छोड़ दिया था। लिहाजा अब रालोसपा अध्यक्ष एक बार फिर से अपनी पार्टी का संगठन मजबूत करने की कोशिशों में लगे हैं अपनी पदयात्रा के दौरान कुशवाहा हर छोटे कार्यकर्ता से मिलजुल रहे हैं और उनके साथ कदम से कदम मिलाकर पर यात्रा कर रहे हैं।
रिपोर्टिंग
7

रिपोर्टर

7

FirstBihar संवाददाता