ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

कुशेश्वरस्थान में जेडीयू प्रत्याशी अमन हजारी जीत के करीब, तारापुर में आरजेडी प्रत्याशी अरुण कुमार साह 4731 वोट से आगे

DESK: बिहार में दो सीटों पर हुए उपचुनाव के परिणाम अब से कुछ देर में क्लियर हो जाएगा। कुशेश्वरस्थान में अमन भूषण हजारी जीत के करीब बढ़ रहे हैं। वही तारापुर में आरजेडी प्रत्याशी

कुशेश्वरस्थान में जेडीयू प्रत्याशी अमन हजारी जीत के करीब, तारापुर में आरजेडी प्रत्याशी अरुण कुमार साह 4731 वोट से आगे
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: बिहार में दो सीटों पर हुए उपचुनाव के परिणाम अब से कुछ देर में क्लियर हो जाएगा। कुशेश्वरस्थान में अमन भूषण हजारी जीत के करीब बढ़ रहे हैं। वही तारापुर में आरजेडी प्रत्याशी अरुण कुमार साह जेडीयू से 4731 वोट से आगे चल रहे हैं। हालांकि चुनाव का रिजल्ट फाइनल होने से पहले ही पूर्व CM और HAM सुप्रीमो जीतनराम मांझी ने JDU जीत की अग्रिम बधाई दी है।


कुशेश्वरस्थान (सुरक्षित) सीट से मुसहर उम्मीदवार को उतार कर आरजेडी ने चुनाव को दिलचस्प बना दिया था। लोग मान रहे थे कि वहां मुसहर समाज की अच्छी खासी आबादी है इस कारण लालू का यह कार्ड सफल हो सकता है लेकिन जैसे-जैसे काउंटिंग आखिरी दौर में पहुंच रही है वैसे वैसे  JDU मजबूत होती नजर आ रही है। हालांकि कुछ देर में सब क्लियर हो जाएगा।


 लेकिन आंकड़े जो सामने आ रहे हैं उसे देखकर कहा जा सकता है कि जेडीयू के अमन हजारी जीत के करीब पहुंच चुके हैं। ईवीएम के 20 वे दौर की गिनती में जदयू प्रत्याशी अमन भूषण हजारी 11हजार 815 मत से आगे चल रहे हैं। राजद को  42409 मत, जेडीयू को 54224 मत, कांग्रेस को 4759 मत, लोजपा रामविलास को 5329 मत मिले हैं। अभी 1 लाख 18 हजार 245 मतों की गिनती पूरी हुई है। 3 राउंड की गिनती अभी भी बाकी है। जेडीयू के अमन भूषण हजारी जीत के नजदीक पहुंच चुके हैं। 


बात तारापुर विधानसभा की करते हैं यहां 12वे राउंड के मतगणना में राजद को 35507 और जदयू को 31888वोट मिले है। राजद के अरुण साह 4731 वोट से आगे चल रहे है। तारापुर में राजद जीत के नजदीक पहुंचती नजर आ रही है। 


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें