ब्रेकिंग
Bihar News : केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी पर पथराव, बॉडीगार्ड घायल; कार्यक्रम स्थल पर मची अफरा-तफरीबिहार में सनसनीखेज वारदात: ससुराल में दामाद की बेरहमी से हत्या, शव को नमक डालकर किया दफनकुख्यात अपराधी को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, पथराव में पुलिसकर्मियों की गाड़ी क्षतिग्रस्त; ग्रामीणों ने लगाए गंभीर आरोप‘अपराधी की कोई जात नहीं होती’, बिहार में एनकाउंटर वाली राजनीति पर बोले खेसारी लाल यादवकेंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी पर पत्थरबाजी, कार्यक्रम के दौरान बाल-बाल बचे; हिरासत में दो युवकBihar News : केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी पर पथराव, बॉडीगार्ड घायल; कार्यक्रम स्थल पर मची अफरा-तफरीबिहार में सनसनीखेज वारदात: ससुराल में दामाद की बेरहमी से हत्या, शव को नमक डालकर किया दफनकुख्यात अपराधी को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, पथराव में पुलिसकर्मियों की गाड़ी क्षतिग्रस्त; ग्रामीणों ने लगाए गंभीर आरोप‘अपराधी की कोई जात नहीं होती’, बिहार में एनकाउंटर वाली राजनीति पर बोले खेसारी लाल यादवकेंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी पर पत्थरबाजी, कार्यक्रम के दौरान बाल-बाल बचे; हिरासत में दो युवक

कृषि बिल के खिलाफ पटना, बेतिया, नवादा सहित कई जिलों में निकाला गया विरोध मार्च, कृषि कानून में संशोधन की मांग

PATNA/NAWADA/BETTIAH: कृषि बिल का विरोध पूरे देश में जारी है। पटना, बेतिया, नवादा सहित बिहार के कई जिलों में आज कृषि बिल का विरोध किया गया। पटना सिटी में जल्ला किसान आज सड़क पर उतरे और केंद्र सरकार

कृषि बिल के खिलाफ पटना, बेतिया, नवादा सहित कई जिलों में  निकाला गया विरोध मार्च, कृषि कानून में संशोधन की मांग
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA/NAWADA/BETTIAH: कृषि बिल का विरोध पूरे देश में जारी है। पटना, बेतिया, नवादा सहित बिहार के कई जिलों में आज कृषि बिल का विरोध किया गया। पटना सिटी में जल्ला किसान आज सड़क पर उतरे और केंद्र सरकार से बिल वापस लिए जाने की मांग की। पटना साहिब स्टेशन से चौक शिकारपुर तक किसानों ने विरोध मार्च निकाला। इस दौरान केंद्र सरकार का पुतला फूंक कर कृषि बिल पर विरोध जताया गया। प्रदर्शन कर रहे किसानों का कहना था कि इस बार की बजट से किसानों ने जो उम्मीद लगा रखी थी उस पर पानी फेर दिया गया। यह बजट किसान विरोधी बजट है जिससे सिर्फ कॉरपोरेट जगत को ही फायदा मिलेगा। जल्ला किसानों ने कृषि बिल में संशोधन किए जाने की मांग की। 


अनिवार्य सेवानिवृति, संविदा पर बहाली, दैनिक वेतन कर्मियों को नियमित किए जाने की मांग, 2004 से पेंशन योजना लागू करने सहित अन्य मांगों को लेकर नवादा के प्रजातंत्र चौक पर ऑल इंडिया सेंट्रल कॉसिल ऑफ ट्रेड यूनियन्स (ऐक्टू) ने विरोध मार्च निकाला और जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कृषि बिल की प्रतियां जलाकर विरोध जताया गया। नवादा के नगर भवन से प्रजातंत्र चौक तक विरोध मार्च निकाला गया। इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई। 


बेतिया में एटक, सीटू सहित कई संगठनों ने मिलकर विरोध मार्च निकाला। इस दौरान सोआबाबू चौक पर विभिन्न संगठनों ने किसान और मजदूर विरोधी बजट की प्रतियां जलाई और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वही बेतिया के मजदूर सभा भवन में आज सुरेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में जिला संयुक्त किसान संघर्ष मोर्चा की बैठक हुईं जिसमें बेतिया में किसानों द्वारा 6 फरवरी को चक्का जाम करने का फैसला लिया गया।