ब्रेकिंग
बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला✦किशनगंज में युवती से बदसलूकी मामले में चौथी गिरफ्तारी, गुजरात में छिपे आरोपी को पुलिस ने दबोचा✦बाढ़ के बीच जहरीले सांप का कहर... मां के साथ सो रहे मासूम को डसा, अस्पताल पहुंचते ही मौत✦बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला✦किशनगंज में युवती से बदसलूकी मामले में चौथी गिरफ्तारी, गुजरात में छिपे आरोपी को पुलिस ने दबोचा✦बाढ़ के बीच जहरीले सांप का कहर... मां के साथ सो रहे मासूम को डसा, अस्पताल पहुंचते ही मौत

कृषि कानून का पप्पू यादव ने किया विरोध, बोले- पैक्स को खत्म कर मंडी सिस्टम हो लागू

PATNA: जन अधिकार पार्टी (लोकतांत्रिक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने कृषि कानूनों के खिलाफ ट्रैक्टर पर बैठ विरोध जताया. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार एमएसपी पर कानून बनाए.

कृषि कानून का पप्पू यादव ने किया विरोध, बोले- पैक्स को खत्म कर मंडी सिस्टम हो लागू
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: जन अधिकार पार्टी (लोकतांत्रिक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने कृषि कानूनों के खिलाफ ट्रैक्टर पर बैठ विरोध जताया. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार एमएसपी पर कानून बनाए. किसानों की आर्थिक स्थिति सही रहे, इसके लिए यह बहुत जरूरी है. जाप के अनिश्चितकालीन धरना का यह तीसरा दिन था. आपको बता दें कि जाप किसानों के समर्थन में तीन कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर बड़ी पहाड़ी, बाइपास में अनिश्चितकालीन धरना पर बैठी हुई है.

पप्पू यादव ने कहा ये कृषि कानून नहीं काले कानून है. यह भारत की आत्मा पर चोट है. मोदी सरकार के राज में किसान आत्महत्या करने को मजबूर हैं. सरकार बस किसानों की आय दोगुनी करने का वादा करती है. किसानों की स्थिति दिन-प्रतिदिन और बुरी होती जा रही है. पप्पू यादव ने कहा कि बिहार में 92 फीसदी छोटे और सीमांत किसान है. वर्तमान में पैक्स जो काम कर रही है उसमें किसानों को किसी प्रकार का फायदा नहीं हो रहा है. बिचौलिए और सरकार के लोग सारी कमाई कर रहे हैं. बिहार में पैक्स को खत्म कर मंडी सिस्टम लागू किया जाना चाहिए.

बिहार में विपक्ष पर हमला बोलते हुए जाप अध्यक्ष ने कहा कि जब भी आम जनता के अधिकारों की बात आती है तो विपक्ष के नेता गायब हो जाते हैं. आज जब किसानों का भविष्य खतरे में हैं तो विपक्ष कहीं दिख नहीं रहा है. आखिर में अनिश्चितकालीन धरने के बारे में उन्होंने कहा कि जब तक किसानों की मांगे पूरी नहीं हो जाती, हमारी पार्टी पूरे प्रदेश में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठी रहेगी.