ब्रेकिंग
PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!

शिक्षकों से मंत्री ने की इमोशनल अपील, बोले हड़ताल पर जाने से पहले एक बार सोचे बच्चों का भविष्य

PATNA: बिहार के शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा ने शिक्षकों से अपील की है कि वह हड़ताल पर नहीं जाए. हड़ताल पर जाने से बच्चों का भविष्य खराब होता है. बिहार में मैट्रिक की परीक्षा का आ

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: बिहार के शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा ने शिक्षकों से अपील की है कि वह हड़ताल पर नहीं जाए. हड़ताल पर जाने से बच्चों का भविष्य खराब होता है. बिहार में मैट्रिक की परीक्षा का आयोजन 17 फरवरी से होने जा रहा है. 

वर्मा ने कहा कि परीक्षा कार्यक्रम की सूचना महीनों पहले परीक्षा समिति के द्वारा प्रकाशित की गई है और बिहार के 15 लाख बच्चे अपने बेहतर भविष्य के लिए इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं. इंटर की परीक्षा हो चुकी है और शीघ्र इसका मूल्यांकान कराकर समय पर रिजल्ट देना है. शिक्षकों और सरकार का दायित्व है कि समय पर बच्चों की परीक्षा हो और समय पर मूल्यांकन कर रिजल्ट जारी किया जाए. 

वर्मा ने कहा कि सूचना मिल रही है कि कुछ शिक्षक संगठन मैट्रिक परीक्षा के समय और इंटर के मूल्यांकन के समय हड़ताल करने वाले हैं. ये अपनी मांग मनवाने के लिए मैट्रिक परीक्षा और इंटर का मूल्यांकन के समय बाधा पहुचांना चाहते हैं. बच्चों का भविष्य के साथ खिलवाड़ करने की अनुमति किसी को नहीं दी जा सकती है. सभी शिक्षक सहयोग करें.