ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

कोलकाता की घटना पर बोलीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, बस अब बहुत हो गया..

DESK: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल में 31 साल की महिला डॉक्टर के साथ रेप के बाद हत्या कर दी गयी थी। घटना 9 अगस्त को हुई थी लेकिन इस घटना को लोग आज भी नहीं भूल

कोलकाता की घटना पर बोलीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, बस अब बहुत हो गया..
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल में 31 साल की महिला डॉक्टर के साथ रेप के बाद हत्या कर दी गयी थी। घटना 9 अगस्त को हुई थी लेकिन इस घटना को लोग आज भी नहीं भूल पा रहे हैं। इसके खिलाफ सोशल मीडिया पर भी विरोध जताया जा रहा है कार्रवाई की मांग की जा रही है। कोलकाता की घटना पर अब देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का बयान आया है। उन्होंने कहा कि बस अब बहुत हो गया। इस घटना से मैं निराश और भयभीत हूं। 


बता दें कि कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल के सेमिनार हॉल से 9 अगस्त को 31 साल की ट्रेनी महिला डॉक्टर की लाश मिली थी। उसके शरीर से कपड़े गायब थे और शरीर पर चोट के निशान पाए गये थे। शरीर से ब्लड भी निकल रहा था। लेडी डॉक्टर की हत्या बड़े ही निर्ममता पूर्वक की गयी थी। इस घटना के बाद देशभर में बवाल मच गया। 


डॉक्टरों ने कामकाज ठप कर दिया और लगातार कई दिनों तक हड़ताल पर चले गये। हर तरफ इस घटना का विरोध होने लगा। घटना की जांच सीबीआई कर रही है। देशभर के लोगों ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। वही अब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार पर कहा कि बेटियों के खिलाफ ऐसे अपराध कतई मंजूर नहीं हैं। उन्होंने कहा कि अब बहुत हो गया..वह इस पूरी घटना से निराश और भयभीत हैं। कोई भी सभ्य समाज बेटियों और बहनों के साथ इस तरह के अत्याचार को बर्दाश्त नहीं कर सकता। उन्होंने आगे कहा कि एक ओर जहां लोग प्रोटेस्ट कर रहे थे वही अपराधी कही और घूम रहे थे। अब बहुत हुआ..समाज को आत्मनिरीक्षण करने की जरूरत है। 

टैग्स