ब्रेकिंग
बाबा रामदेव का बड़ा बयान, कहा- ‘भारत में जितने भी मुसलमान हैं, सब कन्वर्टेड हैं, राम-कृष्ण को बताया पूर्वज✦कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? फ्लाईदुबई फ्लाइट में संकट के बीच भारतीय पायलट ने संभाला मोर्चा, 180 यात्रियों की बचाई जान ✦भ्रष्ट परिवहन दारोगा की खुल गई पोल, नोएडा से लेकर दिल्ली तक में फ्लैट-ज़मीन, EOU की रेड में और क्या मिला.✦बिहार के पूर्व मंत्री ने चिराग पासवान पर कसा तंज, कहा- ‘गुड़ खाए गुलगुल्ला से परहेज’ वाली है इनकी हालत✦Meerut Blue Drum Case: नीले ड्रम केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार✦बाबा रामदेव का बड़ा बयान, कहा- ‘भारत में जितने भी मुसलमान हैं, सब कन्वर्टेड हैं, राम-कृष्ण को बताया पूर्वज✦कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? फ्लाईदुबई फ्लाइट में संकट के बीच भारतीय पायलट ने संभाला मोर्चा, 180 यात्रियों की बचाई जान ✦भ्रष्ट परिवहन दारोगा की खुल गई पोल, नोएडा से लेकर दिल्ली तक में फ्लैट-ज़मीन, EOU की रेड में और क्या मिला.✦बिहार के पूर्व मंत्री ने चिराग पासवान पर कसा तंज, कहा- ‘गुड़ खाए गुलगुल्ला से परहेज’ वाली है इनकी हालत✦Meerut Blue Drum Case: नीले ड्रम केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार

के.के. पाठक मामले पर नीतीश ने दिया जांच के आदेश, मुख्य सचिव कर रहे हैं जांच, बासा ने शुरू किया आंदोलन

ARARIA: आईएएस अधिकारी के.के. पाठक द्वारा एक बैठक में बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को गाली देने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसकी जांच के आदेश दिये हैं. उधर बिहार

के.के. पाठक मामले पर नीतीश ने दिया जांच के आदेश, मुख्य सचिव कर रहे हैं जांच, बासा ने शुरू किया आंदोलन
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

ARARIA: आईएएस अधिकारी के.के. पाठक द्वारा एक बैठक में बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को गाली देने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसकी जांच के आदेश दिये हैं. उधर बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों ने के.के. पाठक पर कार्रवाई की मांग को लेकर आंदोलन शुरू कर दिया है.


बता दें कि गुरूवार को के.के. पाठक का एक वीडियो वायरल हुआ था. इसमें वे एक बैठक में बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को गाली देते दिख रहे थे. के.के. पाठक ये कहते हुए दिख रहे थे कि वे बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की ऐसी तैसी कर देंगे. वीडियो के वायरल होने के बाद हंगामा मचा तो के.के. पाठक ने खेद जताया था.


सीएम ने दिये जांच के आदेश

समाधान यात्रा पर निकले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज अररिया में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि कल रात ही ये वीडियो उनके संज्ञान में आया था. उन्होंने बिहार के मुख्य सचिव को इस मामले की जांच करने का निर्देश दिया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्य सचिव औऱ दूसरे अधिकारी इस मामले की जांच कर रहे हैं. रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई पर विचार किया जायेगा.

उधर बिहार प्रशासनिक सेवा संघ ने के.के. पाठक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को  लेकर आंदोलन शुरू कर दिया है. बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों ने मुंह पर काली पट्टी बांध कर कार्य का बहिष्कार किया. बिहार प्रशासनिक सेवा संघ ने गुरूवार को ही मुख्य सचिव को ज्ञापन देकर के.के. पाठक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी. संघ ने पटना के सचिवालय थाने में के.के. पाठक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए आवेदन भी दिया है.

टैग्स