ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

Maharashtra Cabinet : किसका होगा राजतिलक? अगले CM के नाम पर आज लगेगी मुहर; शिंदे से मिले फडणवीस

DESK : महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री को लेकर चल रहा सस्पेंस आज खत्म हो सकता है। बीजेपी और महायुति गठबंधन के विधायक दल की बैठक के लिए पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षक मुंबई पहुंच गए हैं।

Maharashtra Cabinet : किसका होगा राजतिलक? अगले CM के नाम पर आज लगेगी मुहर; शिंदे से मिले फडणवीस
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

DESK : महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री को लेकर चल रहा सस्पेंस आज खत्म हो सकता है। बीजेपी और महायुति गठबंधन के विधायक दल की बैठक के लिए पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षक मुंबई पहुंच गए हैं। इस बैठक के बाद अगले सीएम का ऐलान किया जा सकता है। सूत्रों के अनुसार, भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस का नाम सीएम पद की रेस में सबसे आगे चल रहा है। ऐसा कहा जा रहा है कि एकनाथ शिंदे को उपमुख्यमंत्री पद के लिए राजी कर लिया गया है। 


भाजपा सूत्रों के अनुसार सीएम पद के लिए देवेंद्र फडणवीस का नाम फाइनल है, लेकिन मंत्रिमंडल को लेकर चर्चा होगी। इसको लेकर  भाजपा विधायक दल की बैठक बुधवार सुबह 10 बजे होगी, जिसमें पार्टी अपने मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा कर सकती है। हालांकि, केंद्रीय पर्यवेक्षक विजय रुपाणी ने कहा,सभी दल के नेताओं से बातचीत के बाद मुख्यमंत्री का ऐलान किया जाएगा। 


वहीं, इससे पहले महाराष्ट्र भाजपा के वरिष्ठ नेता और संभावित मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को मुंबई में अपने आवास पर कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात की। यह मुलाकात महायुति गठबंधन में शीर्ष पद को लेकर चल रहे गतिरोध को खत्म करने की दिशा में अहम मानी जा रही है। खास बात यह है कि विधानसभा चुनाव में महाविजय के बाद सरकार गठन को लेकर जब से चर्चा शुरू हुई है, यह फडणवीस और शिंदे के बीच पहली मुलाकात है। 


मालूम हो कि, मौजूदा सरकार में पहले बीजेपी और शिवसेना के 10-10 और अजित पवार के 9 मंत्री थे। ये सभी कैबिनेट मंत्री थे। अब नई सरकार में बीजेपी के 20 शिवसेना के 13 और अजित पवार की पार्टी के 9 मंत्री होने की उम्मीद है।  57 सीटें जीतकर आई शिवसेना 13 से 16 मंत्री पद मांग रही है। इसमें 13 मंत्री पद मिलने की उम्मीद है। इसमें से 7 कैबिनेट और 6 राज्य मंत्री मिलने की उम्मीद है। 


इधर,अजित पवार के 41 विधायक जीत के आए हैं. उन्होंने जो फॉर्मूला दिया है, उसके हिसाब से 5 विधायक पर एक मंत्री पद मिलना चाहिए।  हालांकि, सूत्रों के मुताबिक उन्हें 5 कैबिनेट और 4 राज्य मंत्री पद की उम्मीद है। कैबिनेट में 43 मंत्री हो सकते हैं।  बुधवार को बीजेपी विधायक दल की बैठक के बाद तीनों पार्टियों के नेता राज्यपाल के पास बहुमत का आंकड़ा लेकर जाएंगे। बीजेपी के पास सबसे ज्यादा नंबर है।