ब्रेकिंग
जियो मार्ट, फ्लिपकार्ट और बिग बास्केट के गोदाम में सरकारी छापेमारी में भारी गड़बड़ी पक़ड़ी गई, कबूतर के बीट के बीच रखा था खाने-पीने का सामान, लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी✦चारा घोटाला केस में 25 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, CBI ने लखनऊ रेलवे स्टेशन से दबोचा✦सीवान पटाखा ब्लास्ट मामले में बड़ा एक्शन, जामो बाजार थानाध्यक्ष और चौकीदार सस्पेंड; तीन मौत की पुष्टि✦मजाक नहीं तो और क्या है...? रिश्वत नहीं लेने की फिर से शपथ लेंगे बिहार के अफसर-कर्मी, मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश✦बिहार में बड़ा हादसा: पटाखा बनाने के दौरान ब्लास्ट, पति-पत्नी और बेटी समेत चार लोगों की मौत; बढ़ सकता है आंकड़ा✦जियो मार्ट, फ्लिपकार्ट और बिग बास्केट के गोदाम में सरकारी छापेमारी में भारी गड़बड़ी पक़ड़ी गई, कबूतर के बीट के बीच रखा था खाने-पीने का सामान, लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी✦चारा घोटाला केस में 25 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, CBI ने लखनऊ रेलवे स्टेशन से दबोचा✦सीवान पटाखा ब्लास्ट मामले में बड़ा एक्शन, जामो बाजार थानाध्यक्ष और चौकीदार सस्पेंड; तीन मौत की पुष्टि✦मजाक नहीं तो और क्या है...? रिश्वत नहीं लेने की फिर से शपथ लेंगे बिहार के अफसर-कर्मी, मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश✦बिहार में बड़ा हादसा: पटाखा बनाने के दौरान ब्लास्ट, पति-पत्नी और बेटी समेत चार लोगों की मौत; बढ़ सकता है आंकड़ा

पूर्व विधायक किशोर कुमार ने प्रशांत किशोर की जन सुराज पदयात्रा को दिया समर्थन, बोले- बिहार में परिवर्तन के लिए इससे जुडें

SAHARSA: पूर्व विधायक किशोर कुमार ने बिहार के समग्र विकास के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, आर्थिक विकास, कृषि, उद्योग और सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर प्रशांत किशो

पूर्व विधायक किशोर कुमार ने प्रशांत किशोर की जन सुराज पदयात्रा को दिया समर्थन, बोले- बिहार में परिवर्तन के लिए इससे जुडें
Mukesh Srivastava
3 मिनट

SAHARSA: पूर्व विधायक किशोर कुमार ने बिहार के समग्र विकास के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, आर्थिक विकास, कृषि, उद्योग और सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर प्रशांत किशोर के नेतृत्व में चल रहे जन सुराज पदयात्रा का समर्थन किया और सहरसा की जनता से अपील की कि वे बिहार में परिवर्तन के लिए इस यात्रा से बड़ी संख्या में जुड़े। जन सुराज पदयात्रा का कारवां कल 25 फरवरी को सहरसा के सोनबरसा स्थित देहद पहुंच रही है, जिसमें पूर्व विधायक किशोर कुमार भी सम्मिलित होंगे। उससे पहले उन्होंने लोगों को इस यात्रा से जुड़ने के लिए आह्वान किया। 


उन्होंने कहा कि बिहार की भलाई के लिए सही लोग, सही सोच और सामूहिक प्रयास की जरूरत है। इस उद्देश्य के साथ प्रशांत किशोर जी इन दोनों बिहार में जन सुराज पदयात्रा कर रहे हैं, जो कल सहरसा पहुंचेंगी। हम सहरसा वासियों से अपील करते हैं कि आप सभी इस पदयात्रा में आएं और जन सुराज अभियान से जुड़े। यह यात्रा बिहार की भलाई के लिए है। यह कोई साधारण यात्रा नहीं है। मुझे लगता है कि बिहार राज्य में लगातार इतने दिनों तक पदयात्रा करना, वो भी राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक बदलाव के लिए, ये पहली बार उनके द्वारा किया जा रहा है। हम सभी लोगों को इसमें सहयोग करना चाहिए। यह प्रयास सिर्फ सत्ता परिवर्तन का नहीं है। यह व्यवस्था परिवर्तन की लड़ाई है, जिस लड़ाई की कल्पना कभी जय प्रकाश, लोहिया और गांधी ने की थी। 


किशोर कुमार ने इस पदयात्रा के उद्देश्य को सार्थक पहल बताते हुए कहा कि इसमें राजनीतिक जिजीविषा से ज्यादा क्रांतिकारी बदलाव की झलक मिलती है, जिससे बिहार विकास की तेज रफ्तार का सहभागी बने। उन्होंने कहा कि समाज की मदद से जमीनी स्तर पर सही लोगों को चिन्हित करना और उनको एक लोकतांत्रिक मंच पर लाने का प्रयास करना,  स्थानीय समस्याओं और संभावनाओं को बेहतर तरीके से समझना और उसके आधार पर नगरों एवं पंचायतों की प्राथमिकताओं को सूचीबद्ध कर, उनके विकास का ब्लूप्रिंट बनाना और बिहार के समग्र विकास के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, आर्थिक, विकास, कृषि, उद्योग और सामाजिक न्याय जैसे 10 महत्वपूर्ण क्षेत्रों में विशेषज्ञों और लोगों के सुझावों के आधार पर अगले 15 साल का एक विजन डॉक्यूमेंट तैयार करना सराहनीय है।