ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦संजय झा का बड़ा बयान, कहा..‘जिसे राजनीति करनी है, उसे JDU के आसपास आना होगा’, जेडीयू 20 है 19 नहीं✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦संजय झा का बड़ा बयान, कहा..‘जिसे राजनीति करनी है, उसे JDU के आसपास आना होगा’, जेडीयू 20 है 19 नहीं

Bihar Politics : मुखिया पर दुपट्टा खींचने का आरोप, तेजस्वी के विधायक ने कहा -अफसर मैडम दुपट्टा ओढ़ती ही नहीं

KISHANGANJ : बिहार विधानसभा के अंदर दूसरे नंबर की पार्टी वैसे तो यह दावा करती है कि वह महिलाओं का भी काफी सम्मान करते हैं। लेकिन,अब इस पार्टी के एक विधायक जी इसकी हकीकत बता रहे हैं

Bihar Politics : मुखिया पर दुपट्टा खींचने का आरोप, तेजस्वी के विधायक ने कहा -अफसर मैडम दुपट्टा ओढ़ती ही नहीं
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

KISHANGANJ : बिहार विधानसभा के अंदर दूसरे नंबर की पार्टी वैसे तो यह दावा करती है कि वह महिलाओं का भी काफी सम्मान करते हैं। लेकिन,अब इस पार्टी के एक विधायक जी इसकी हकीकत बता रहे हैं कि वह महिलाओं का किस कदर इज्जत करते हैं। उनके इस बयान के बाद राजद विधायक के तरफ से दिए गए एक बयान को लेकर विवाद गहरा सकता है। 


दरअसल, किशनगंज जिले में दीघर बैंक प्रखंड में तैनात महिला अंचलाधिकारी ने एक मुखिया पर संगीन आरोप लगाए थे। अब इस पूरे मामले में आरजेडी विधायक सऊद असरार ने एक बयान दिया है जिसकी काफी चर्चा हो रही है। राजद विधायक ने कहा कि मुखिया पर लगे केस को खत्म किया जाना चाहिए। सच तो यह है कि मैडम तो दुपट्टा ओढ़ती ही नहीं हैं।


 राजद विधायक ने कहा, 'पहली बात तो ये है कि वो मैडम दुपट्टा ओढ़ती ही नहीं हैं। उब उस दिन पता नहीं क्यों जानबूझ कर दुपट्टा लेकर आई हैं क्या? चूकि मैं ब्लॉक में था और मेरे साथ सारे मुखिया थे, तो मैंने उनको डांटा भी था और कहा था कि यहां आप लोगों को सम्मान दीजिए तो आपको सम्मान मिलेगा।'


मालूम हो कि कुछ दिनों पहले अवैध खनन की सूचना मिलने पर एक ट्रैक्टर को पकड़ा गया था। जिसके बाद महिला अंचलाधिकारी ने आरोप लगाया कि तुलसिया पंचायत के मुखिया ने ट्रैक्टर को जबरन छुड़ाने को लेकर दबाव बनाया और गाली-गलौज तथा मारपीट की है। महिला अंचलाधिकारी का यह भी आरोप था कि मुखिया ने उनका दुपट्टा भी खींच लिया था। इस मामले में थाने में लिखित शिकायत भी दर्ज करवाई गई थी। अब इसी मामले में राजद विधायक ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए यह बात कही है।